TrendingUttar Pradesh

अब सब्जियों का Exporter बनेगा यूपी, लंदन और मलेशिया से मिला बड़ा आर्डर 

लखनऊ, अमृत विचार : जिले के रहमान खेड़ा में संचालित मैंगो पैक हाउस उत्तर प्रदेश की सब्जियां लंदन और मलेशिया निर्यात करेगा। दोनों देशों से 40 तरह की सब्जियों का आर्डर मिला है। किसानों से सब्जियों की खरीद के लिए मार्केटिंग शुरू कर दी है।

इस बार मैंगो पैक हाउस ने 250 टन से अधिक आम का निर्यात किया है और बराबर संचालन के लिए सब्जियों का निर्यात करना भी शुरू कर दिया है। पैक हाउस को लंदन और मलेशिया से दोदो टन 40 तरह की सब्जियों का पहला आर्डर मिला है। 

इन सब्जियों का निर्यात करेगा यूपी 

इसमें आलू, भिंडी, परवल, बैगन, बंद व फूल गोभी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, लौकी, तोरई जैसी सब्जियां शामिल हैं। पैक हाउस के संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि ये सब्जियां लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, रायबरेली, प्रतापगढ़, उन्नाव समेत आसपास जिलों के किसानों से खरीदी जाएंगी और पैक हाउस से वेपर हीट ट्रीटमेंट समेत अन्य प्रक्रिया करके निर्यात की जाएंगी। गुणवत्ता और रसायनयुक्त सब्जियां खरीदने के लिए निर्यातकों ने बाजार तलाशना शुरू कर दिया है। किसानों से सब्जियां खरीदकर एक सप्ताह के अंदर निर्यात कर दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply