Satya Report: Numerology: अंक ज्योतिष में आपकी जन्म की तारीख से आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जानकारियां मिलती हैं। आपका मूलांक और मूलांक का स्वामी आपकी इच्छा शक्ति और आक्रामकता को दर्शाता है। ऐसे में आज हम आपको उन मलांकों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे दुश्मनी लेना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कि ये लोग अपने दुश्मनों का चैन छीन लेते हैं।

मूलांक 9
मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस मूलांक वाले लोग अत्यंत साहसी और पराक्रमी होते हैं। इसलिए अगर आप इनके दोस्त हैं तो हमेशा ये आपका साथ निभाते हैं लेकिन आपने इनसे दुश्मनी की तो ये लोग आपका जीना दुश्वार कर सकते हैं। अपने दुश्मनों पर ये दोगनी शक्ति से पलटवार करते हैं। इनकी ऊर्जा और जुनून के आगे दुश्मन घटने टेकने पर मजबूर हो जाता है।
मूलांक 8
शनि के स्वामित्व वाली मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही गंभीर माने जाते हैं। ये लोग जल्दी प्रतिक्रिया देने से बचते हैं, लेकिन ये एक बार किसी को अपना शत्रु मान लेते हैं तो फिर बदला लेने की भावना इनके अंदर घर कर जाती है। शनि के प्रभाव के चलते ये लोग साम, दाम, दंडभेद का प्रयोग करके अपने दुश्मन को घुटनों पर ला देते हैं। इसलिए मूलांक 8 वालों से दुश्मनी करने से हमेशा बचना चाहिए।
मूलांक 1
ग्रहों के राजा सूर्य मूलांक 1 के स्वामी हैं। इस मूलांक वाले लोग राजा की तरह ही जीवन जीना पसंद करते हैं और कभी भी किसी के सामने नहीं झुकते। ये अच्छे दोस्त होते हैं और घातक दुश्मन। अगर कोई इन्हें ठेस पहुंचाता और इनसे दुश्मनी करता है तो ये अपने दुश्मनी में सारी हदें पार कर जाते हैं। दुश्मन को चोट पहुंचाने के लिए ये हर दाव चलते हैं। यही वजह है कि इस मूलांक वालों से दुश्मनी करने से आपको बचना चाहिए।



