Satya Report: Sai Sudharshan Century: IPL 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो काफी गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस मैच में जबरदस्त बैटिंग की और आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल में पारी की आधार पर सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके साथ ही इस मैच में उन्होंने 57 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है।

साई सुदर्शन ने तोड़ा क्रिस गेल रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने आईपीएल में 47 पारियों में 2000 रन पूरे किए। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 48 पारियों में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शॉन मार्श का नाम है। मार्श ने 52 पारियों में इस मुकाम को छुआ था। चौथे नंबर पर CSK के रुतुराज गायकवाड़ का नाम है। उन्होंने 57 पारियों में 2000 आईपीएल रन पूरे किए थे। केएल राहुल ने यही आंकड़ा 60 पारियों में छूआ था वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।
IPL में पारी के आधार पर सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 47 साई सुदर्शन*
- 48 क्रिस गेल
- 52 शॉन मार्श
- 57 ऋतुराज गायकवाड़
- 60 केएल राहुल
साई सुदर्शन ने आईपीएल में अपने 2000 रन 1361 गेंदों में पूरे किए हैं। गेंदों के हिसाब से 2000 रन बनाने के मामले में वह छठे सबसे तेज भारतीय प्लेयर हैं। इस मामले में टॉप पर अभिषेक शर्मा का नाम है। अभिषेक ने 1193 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने 1211 बॉल में ये कारनामा किया था। वहीं तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं। उन्होंने 1306 गेंदों में 2000 आईपीएल पूरे रन किए थे।
IPL में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय
- 1193 अभिषेक शर्मा
- 1211 वीरेन्द्र सहवाग
- 1306 ऋषभ पंत
- 1326 यशस्वी जयसवाल
- 1353 यूसुफ़ पठान
- 1361 साई सुदर्शन*
ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने साई सुदर्शन
साई सुदर्शन इस मैच में 100 रन बनाने के बाद तुरंत ही आउट हो गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 11 चौके और पांच छक्के लगाए। साई सुदर्शन पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने लगातार तीन आईपीएल सीजन में शतक लगाया है। वह 2024, 2025, 2026 तीनों आईपीएल सीजन में शतक लगा चुके हैं। इस उनका विकेट जोश हेजलवुड ने लिया। उनसे पहले शुभमन गिल 24 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें



