Bigg Boss 20 Episode 11: बिग बॉस 20 के घर में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है।

बिग बॉस 20 शो के एपिसोड 11 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स आसिफ खान और अमन गांधी के बीच जमकर बहस देखने को मिली। शुरुआत एक टास्क के मुकाबले से हुई, लेकिन देखते ही देखते यह बहस व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गई।
कैप्टेंसी टास्क के दौरान आसिफ खान ने अमन गांधी के गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाए। आसिफ ने आरोप लगाया कि अमन मुकाबले में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए महिला कंटेस्टेंट्स के पीछे छिप रहे हैं।
आसिफ यह कहते हुए सुने गए कि मर्द हूं मैं, तेरी तरह लड़कियों के पीछे नहीं छुपता। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और माहौल काफी गर्म हो गया।
बहस यहीं खत्म नहीं हुई। टास्क के बाद भी दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी टकराव जारी रहा। अमन गांधी ने भी आसिफ पर तीखे कमेंट किए।
अमन गांधी को कहते हुए सुने गए कि अरे , कम दिमाग, घटिया दिमाग के, घटिया बॉडी के। तू खुद तो साली ले ले मेरे से 5000 वाली,। अबे 10 पैसे के। जिसके बाद घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। khanamangandhi
Aasif बोले काजी का व्यवहार समझ नहीं पा रहा हूं
एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और रणनीतियों को लेकर भी चर्चा देखने को मिली। इसी दौरान आसिफ खान ने काज़ी तौकीर के साथ अपने रिश्ते पर बात की।
उन्होंने कहा कि वह काज़ी के व्यवहार को पूरी तरह समझ नहीं पा रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह घर में अपनी वास्तविक छवि दिखा रहे हैं या कोई रणनीति अपना रहे हैं।
‘एक से भले दो’ की थीम पर आगे रहे हैं कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 इस बार ‘एक से भले दो’ थीम के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अलगअलग टास्क और चुनौतियों के जरिए गेम में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
आसिफ खान और अमन गांधी के बीच हुई इस बहस ने शो में नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है। अब दर्शकों की नजर दोनों कंटेस्टेंट्स के आगे के गेम और रिश्तों पर बनी हुई है।


