
रायबरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिले में पीडीए सदस्यता अभियान के बैनर को लेकर सपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। विवाद के विरोध में सपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि सपा विधायक राहुल लोधी और श्यामसुंदर भारती से अभद्रता को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को मौके से खदेड़ दिया। फिलहाल एसपी कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के पास पीडीए सदस्यता अभियान के बैनर को लेकर विवाद हुआ है।
एसपी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात
घटना के बाद एसपी कार्यालय के आसपास तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर निगरानी बढ़ा दी है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर होगी।
खबर अपडेट हो रही है


