
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। डिस्ट्रिक्ट जज की अदालत ने सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को अदालत ने बरी कर दिया।
कोर्ट 21 सितंबर को प्रशांत चौधरी की सजा का ऐलान करेगी। बता दें कि एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की 28 सितंबर 2018 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार आरोपी बनाए गए थे।
खबर अपडेट हो रही है…


