TrendingUttar Pradesh

​Sitapur News: दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम, खेलते समय पैर फिसलने से तालाब में डूबे

​Sitapur News:  दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम, खेलते समय पैर फिसलने से तालाब में डूबे

सीतापुर, अमृत विचार। सदरपुर थाना क्षेत्र के दो अलगअलग गांवों में पानी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। हादसों की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तालाब में गिरी मोरपंखी निकालने पहुंचा था 9 वर्षीय धैर्य

पहली घटना पोखरा कलां गांव की है। गांव निवासी आशीष वर्मा का 9 वर्षीय पुत्र धैर्य वर्मा गुरुवार सुबह गांव के पूरब स्थित मंदिर के पास मोरपंखी नचा रहा था। इसी दौरान मोरपंखी तालाब में चली गई। मोरपंखी निकालने के लिए धैर्य तालाब के किनारे पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए तालाब में तलाश शुरू की, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।

खंती में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

दूसरी घटना लोनी गांव की बताई जा रही है। यहां सुमेरी लाल का 15 वर्षीय पुत्र गांव के पश्चिम शौच के लिए गया था। बताया गया कि नए मार्ग की खुदाई के दौरान बनी खंती में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान पैर फिसलने से किशोर खंती में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसों के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें :  

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply