CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

अस्पताल​​​ के वार्ड से​​​​​ अचानक गायब’ हुई एक महीने की बच्ची, संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी पुलिस.

अस्पताल​​​ के वार्ड से​​​​​ अचानक गायब’ हुई एक महीने की बच्ची, संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी पुलिस.

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महीने की बच्ची के लापता होने से हड़कंप मच गया। बच्ची की हालत में सुधार के बाद उसे फीडिंग के लिए एनआईसीयू से मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया था। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर पहुंचे तो बच्ची और उसकी मां दोनों वार्ड में नहीं मिलीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

15 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुई थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राममनोहर की पत्नी रोशनी ने करीब एक महीने पहले ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर 15 अक्टूबर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

बच्ची का इलाज बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में चल रहा था। हालत में सुधार होने के बाद सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उसे दूध पिलाने के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया।

दो घंटे बाद वार्ड में नहीं मिली बच्ची

रिपोर्ट के अनुसार, करीब दो घंटे बाद जूनियर डॉक्टर वार्ड में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वहां बच्ची नहीं मिली। मां भी वार्ड में मौजूद नहीं थी। इसके बाद बच्ची के पिता राममनोहर अपनी पत्नी के साथ मेडिकल चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

पिता के मुताबिक, वह अपनी पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल आई साली को घर छोड़ने गया था। उस समय रोशनी वार्ड में बच्ची के साथ थी। बाद में उसे फोन पर बच्ची के गायब होने की सूचना मिली।

मां ने दूसरी महिला को बच्ची सौंपने की बात कही

रोशनी के बयान के मुताबिक, वह खाना खाने के लिए बच्ची को लेकर वार्ड से बाहर निकली थी। इसी दौरान रुपये निकालने के लिए उसने पास खड़ी एक महिला को कुछ देर के लिए बच्ची संभालने को दिया। महिला कथित तौर पर बच्ची को लेकर वहां से चली गई।

पुलिस माता-पिता के बयानों और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची के लापता होने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाश

पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बच्ची को ले जाने वाली संदिग्ध महिला की

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply