India

​एक चिंगारी और हजारों का नुकसान! दिवाली पर पटाखों से अपनी कार को बचाने के लिए जरूर करें ये काम

दिवाली पर घर को सजाने और पटाखे जलाने की तैयारियों के बीच अपनी गाड़ी की सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है. त्योहार के दौरान जलते रॉकेट, अनार और दूसरे पटाखों से निकलने वाली चिंगारियां आपकी कार या बाइक को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इससे गाड़ी के पेंट, प्लास्टिक और फाइबर वाले हिस्से खराब हो सकते हैं. इतना ही नहीं, छोटी सी चिंगारी भी वाहन में आग लगने की वजह बन सकती है.

​एक चिंगारी और हजारों का नुकसान! दिवाली पर पटाखों से अपनी कार को बचाने के लिए जरूर करें ये काम

हर साल दिवाली के आसपास पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे में कुछ छोटीछोटी सावधानियां बरतकर आप अपनी गाड़ी को इस खतरे से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 6 तरीके, जो दिवाली के दौरान आपके वाहन की सुरक्षा में काम आ सकते हैं.

गाड़ी पार्क करने के लिए सही जगह चुनें

की रात गाड़ी कहां खड़ी है, इसका खास ध्यान रखें. अगर आपके पास कवर्ड गैरेज या बेसमेंट पार्किंग है, तो वाहन वहीं रखें. सड़क किनारे, खुले मैदान या बालकनी के नीचे पार्किंग करने से बचें. लोग अक्सर छतों और बालकनियों से पटाखे जलाते हैं, जिनकी चिंगारी नीचे खड़ी गाड़ी तक पहुंच सकती है. कोशिश करें कि वाहन ऐसी जगह खड़ा हो, जहां आतिशबाजी न हो रही हो.

गाड़ी पर प्लास्टिक का कवर न लगाएं

धूल और धुएं से बचाने के लिए कई लोग कार पर नायलॉन या का कवर डाल देते हैं. लेकिन दिवाली के दौरान ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है. ये कवर जल्दी आग पकड़ लेते हैं और एक छोटी सी चिंगारी से भी जल सकते हैं. बाहर गाड़ी ढकना जरूरी हो, तो सिर्फ सर्टिफाइड फायररिटार्डेंट कवर इस्तेमाल करें। ऐसा कवर न मिले तो गाड़ी को खुला छोड़ना बेहतर है.

खिड़कियां और सनरूफ बंद रखें

कार के सभी शीशे ऊपर रखें और सनरूफ को अच्छी तरह लॉक कर दें. आधी खुली खिड़की से पटाखे की चिंगारी अंदर पहुंचकर सीट या उसके फोम में आग लगा सकती है. बाइक और स्कूटर चलाने वालों को पेट्रोल टंकी का ढक्कन और अंडरसीट डिक्की भी ठीक से बंद रखनी चाहिए.

ज्वलनशील चीजों के पास पार्किंग न करें

गाड़ी को सूखे पत्तों, कूड़े, लकड़ी के सामान और पटाखों की दुकानों के पास खड़ा करने से बचें. चिंगारी से इनमें आग लग सकती है, जो पास खड़े वाहन तक भी पहुंच सकती है. पार्किंग के आसपास सफाई रखें.

कार में ज्वलनशील सामान न छोड़ें

कार के अंदर परफ्यूम, डिओडोरेंट, सैनिटाइजर, गैस लाइटर और माचिस जैसी चीजें न रखें. पटाखों के पैकेट भी डिग्गी में रखकर सफर न करें. गर्मी और चिंगारी से इन चीजों में आग लगने का खतरा रहता है.

कार में रखें फायर एक्सटिंग्विशर

कार में एक छोटा ABC टाइप पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें। इमरजेंसी में यह आग को फैलने से रोकने में मदद कर सकता है. इसके अलावा घर के पार्किंग एरिया के पास पानी की बाल्टी या सूखी रेत भी तैयार रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply