IndiaUttar Pradesh

​पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक साल का मासूम बच्चा पानी की बाल्टी में डूब गया और उसकी जान चली गई. ये मामला फतेहपुर थाना इलाके के दमकापर गांव का बताया जा रहा है. यहां घर की छत पर रखी पानी की बाल्टी एक साल के मासूम बच्चे के लिए और उसके परिवार की खुशियों में काल बन गई. इस हादसे ने गांव के लोगों को स्तब्ध कर दिया है.

​पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, दमकापर के रहने वाले राजेश यादेव के घर मंगलवार दोपहर को तीन बजे घर के सभी सदस्य नीचे काम में व्यस्त थे. इसी दौरान मासूम परिवार के सदस्यों की आंख से ओझल होकर छत पर पहुंच गया. छत पर पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी. मासूम पानी से भरी उस बाल्टी में गिर गया और डूब गया. कुछ देर बाद परिजनों की नजर पानी की बाल्टी में डूबे बच्चे पर पड़ी, जिसके बाद चीखपुकार मच गई.

परिजनों के आंसू थम नहीं रहे

परिजन बच्चे को लेकर जल्दी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और उसको मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों द्वारा बच्चे को मृत घोषित करते ही पिता राजेश यादव और पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. कुछ देर पहले पहले तक गोद में जो बच्चा खेल रहा था, वो अब इस दुनिया से जा चुका था. मासूम की मौत की खबर मिलते ही मां चीख पड़ी. परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं.

मातापिता का रोरोकर बूरा हाल

घर में पसरी सिसकियों ने हर किसी को झकझोर दिया है. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया, लेकिन जिस घर में चंद मिनट पहले तक एक नन्हे बच्चे की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब दिल दहला देने वाला मातम पसरा है. गांव में भी सन्नाटा पसर गया है. मृतक बच्चे के मातापिता का रोरोकर बूरा हाल है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply