India

​नवरात्रि में बचे बस कुछ दिन…मां के स्वागत में बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

रंगोली का ये डिजाइन नवरात्रि के उत्सव को दिखाता है, जिसमें खुशी के साथ डांडिया खेलते हुए लोग दिखाई गए हैं. इसके लिए पहले चौकोर सरफेस तैयार करें और फिर उसके बाद ह्यूमन पैटर्न क्रिएट करें. इसमें डिटेलिंग करने के बाद ऊपर की आउटलाइन बनाएं और फिर राउंड शेप बनाकर फिल करने के बाद कर्व बनाएं. रंगोली को दीपों से डेकोरेट कर दें.

​नवरात्रि में बचे बस कुछ दिन…मां के स्वागत में बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

ये रंगोली डिजाइन भी बेहद सिंपल होने के साथ खूबसूरत भी है. ऑरेंज कलर से पहले चौकोर सरफेस तैयार करें. इसके ऊपर मां के पैरों की आकृति बनाएं और ऊपर से ड्रॉप वाली आउटलाइन करने के बाद फूलपत्तियों के पैटर्न क्रिएट कर लें. बस इसकी पत्तियों को बनाते वक्त थोड़ा सा धैर्य रखें. पत्तियों की लाइनें बनाने के लिए आप पेन या पेंसिल का यूज कर सकते हैं.

ये वाला रंगोली डिजाइन भी काफी ईजी है और बनने में बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लेगा. इसका कलर कॉम्बिनेशन कमाल का है जो मोर पंख से इंस्पायर है. पहले पत्ती का डिजाइन क्रिएट करें. इसके बाद सरफेस में ब्लू कलर फिल कर दें. इसके बाद मां के पैरों के पैटर्न बनाएं और फिर ऑरेंज कलर के ड्रॉप बनाने के बाद इसे उंगली से गोल कर दें. इसके बाद ऊपर वाइट कलर की पत्तियां बना लें. नीचे के साइड में यलो ऑरेंज का कॉम्बिनेशन रखें, जैसा तस्वीर में दिखाया गया है.

नवरात्रि पर मां के स्वागत के लिए ये डिजाइन बेहद कमाल का है. इसके लिए पहले आप पान की पत्ती का आकार बनाएं और छलनी से रंग को छानते हुए इसके सरफेस को भर लें. पत्ती के बीच में अंबाबाई लिखें और फिर साइड में प्लेट रखकर मां  के फेस की छवि बनाएं. इसे चूड़ियों से डेकोरेट कर लें. दूसरे साइड में आप चाहे तो कागज की कटिंग से डिजाइन बना लें या फिर आप इसे सीधे रंगों से ही बनाएं. चावल, चूड़ी, दीपक और सुपारी से इसे कंप्लीट करें.

शारदीय नवरात्रि के मौके पर आप अपने घर के दरवाजे पर ये डिजाइन बना सकते हैं. हाफ कर्व बनाएं और इसके सरफेस को डार्क, लाइट कलर से फिल कर दें. इसमें बीच में लाल रंग से मां लिखें. इसके बाद साइड में दोनों तरफ पैरों के चिह्न बनाएं. उंगलियों की मदद से हाफ कर्व में हल्की वेव क्रिएट करें. ऊपर के साइड में कर्व से राउंड शेप बनाएं और ड्रॉप से डिजाइन कंप्लीट करें तो वहीं नीचे की तरफ फूलपत्तियों के पैटर्न क्रिएट कर लें.

ये रंगोली डिजाइन बहुत ही खूबसूरत और क्यूट टच वाला है. जिसमें मां के पैरों की आकृति को किसी छोटी बच्ची के पैरों की छाप की तरह बनाया गया है. ये मां के बाल स्वरूप को रिप्रजेंट कर रहे हैं. आप भी इस तरह से यलो, ग्रीन, वाइट, ब्लू और ऑरेंज कलर के कॉम्बिनेशन से रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और डिजाइन भी सिंपल है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply