IndiaTrending

गर्मी में सफर के लिए पैक करके ले जाएं ये सब्जियां, 12 घंटे भी नहीं होती हैं खराब!

लंबे समय तक खराब न होने वाली सब्जी की बात करें तो करेला सबसे बेस्ट रहता है. इसकी सब्जी 12 घंटे क्या 2 दिन भी चल जाती है. दादी सफर के लिए हमेशा भरवां करेला बनाया करती थीं जो पूरी के साथ ही पराठे से भी खा सकते हैं और ये मजेदार लगते हैं. इसे बनाने के लिए करेले को छीलकर खोखला कर लें. इसमें सौंफ, धनिया, अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग का मसाला मिलाकर स्टफ कर लें और फिर तेल में करेले को पका लें.
Image:sumankatadkakitchen/insta

गर्मी में सफर के लिए पैक करके ले जाएं ये सब्जियां, 12 घंटे भी नहीं होती हैं खराब!
गर्मी में सफर के लिए पैक करके ले जाएं ये सब्जियां, 12 घंटे भी नहीं होती हैं खराब!

अरबी को अगर बिना उबाले बनाया जाए तो ये भी लंबे समय तक खराब नहीं होती है. दरअसल इसमें पानी नहीं डाला जाता है. इसके लिए आप अरबी को या तो पतले स्लाइस में काट लें या फिर लंबाई में पतलापतला काट लें. कड़ाही में तेल डालें. जीराहींग का तड़का लगाएं और फिर अरबी डालकर इसमें नमक एड करें फिर धीमी आंच पर बीचबीच में उलटपलटकर कर पकाएं. ये हल्की क्रिस्पी होती है और अंदर से मुलायम. अरबी भूनने के बाद धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला डालें, बस तैयार है क्रिस्पी अरबी.
Image:foodfashionparty/insta

गर्मियों में सफर के लिए जीरा आलू भी बेस्ट रहते हैं. बस आपको इसे भी छोटे टुकड़ों में छीलकर काट लेना है और फिर कड़ाही में तेल डालें. कड़ी पत्ता, जीरा, हींग, राई का तड़का लगाएं. इसमें आलू और नमक डालें. इसे हर तरफ से क्रिस्पी होने तक पकाएं. ऊपर से धनिया पाउडर, चुटकी भर हल्दी, मिर्च पाउडर डालें. अब इसके बाद गैस ऑफ कर दें.
Image:sweet__n__spicy_/insta

कच्चे केले की सब्जी भी गर्मियों में सफर में ले जाने के लिए बेस्ट रहती है. इसे बनाने के दो तरीके हैं एक आप नॉर्मल सब्जी की तरह इसे मसालेदार बनाएं और दूसरा है कि जिस तरह से आप आलू और अरबी की सब्जी बनाते हैं, इसे वैसे ही बना लें. बस ध्यान रखें कि दोनों ही मेथड में सब्जी में पानी बिल्कुल एड नहीं करना है. मसाले में हल्का पानी यूज किया जा सकता है ताकि वो जले नहीं, लेकिन ग्रेवी को इतना पकाएं कि पानी सूख जाए. इसके बाद ही उसमें करेले पकने के लिए डालें. Image:maayeka/insta

आप सफर के लिए मसालेदार भिंडी या फिर क्रिस्पी भिंडी लेकर जा सकते हैं. मसालेदार भिंडी के लिए भिंडी को बीच से कट लगा लें. इसमें सौंफ, धनिया, हल्दी, मिर्च पाउडर जैसी चीजों का मसाला स्टफ करें और फिर पैन में ऑयल डालकर भिंडी को अच्छी तरह से भून लें. बचा हुआ स्टफिंग का मसाला भी इसी में एड कर दें. भिंडी फ्राई के लिए इसे पतलेपतले स्लाइस में काटें जैसे जूलियन स्टाइल कटिंग करते हैं. फिर इसे बेसन में फ्राई करें. ऊपर से अमचूर पाउडर डालें. इसे आप पराठे के साथ भी खा सकते हैं और फ्राई भिंडी को चटनी के साथ स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है.
Image:foodiesfood_court/insta

गर्मी के दिनों में अगर आप सफर कर रहे हैं तो सबसे अच्छी चीज है कि अपने साथ चटनी जरूर कैरी करें. चटनियां लंबे समय तक खराब नहीं होती हैं. आप थेचा बना सकती हैं, जिसमें हरा  धनिया, हरी मिर्च, नींबू का रस, जीरा, लहसुन को थोड़े से ऑयल में भूनते हैं. इसके बाद नमक के साथ इसे दरदरा पीस लें. दरअसल थेचा को कैरी करना आसान है. इसके अलावा कुछ ड्राई चटनी जैसे तिल की चटनी, तीसी की चटनी, करी पत्ती और मोरिंगा की ड्राई चटनी भी सफर के लिए बेस्ट है आप इसे थोड़े से देसी घी के साथ रोटी से खा सकते हैं. Image:kautumbikkitchen/insta

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply