CricketIndia

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

PBKS vs DC 1st Inning Highlight: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी के सामने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। अब दिल्ली को जीत के लिए 211 रन बनाने होंगे। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

आर्या की शुरुआतअय्यर का शानदार फिनिश

पंजाब किंग्स को आज 200+ के स्कोर तक पहुंचाने में दो बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। शुरुआत में आर्या ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी का शानदार अंदाज में अंत किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर प्रभसिमरन 18 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। इसके बाद टीम को 97 रन के स्कोर पर प्रियांश आर्या के रूप में दूसरा झटका लगा। आर्या ने 33 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।

इन दोनों के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपन कोनोली के बीच 52 गेंदों में 83 रन की उपयोगी साझेदारी हुई। कूपर कोलोनी ने 27 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 36 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे 8 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

यदि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की बात करें तो मुकेश कुमार को छोड़कर शेष सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर पंजाब किंग्स के 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। यदि विकेट की बात करें तो मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 22 सफलताएं मिली।गेंदबाजी के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को धर्माशाला में जीत के लिए दम दिखाना होगा। हांलाकि यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल देखी जा रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: , अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल , माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एंगिडी। 

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्य, , श्रेयस अय्यर , सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply