India

पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल… राज्यपाल की मंजूरी के बाद तीन मंत्रियों को दिए नए विभाग

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में अहम मंत्रालयी विभागों के फिर से बंटवारे को मंजूरी दे दी है. विभागों में फेरबदल का प्रस्ताव मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 मई को राज्यपाल को भेजा था, जिसमें मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के बंटवारे में बदलाव के लिए मंजूरी मांगी गई थी. वहीं, मंजूरी के तुरंत बाद सीएम मान ने तीनों मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है.

पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल… राज्यपाल की मंजूरी के बाद तीन मंत्रियों को दिए नए विभाग
पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल… राज्यपाल की मंजूरी के बाद तीन मंत्रियों को दिए नए विभाग

किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी?

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध को पावर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंत्री हरजोत सिंह बैंस को लोकल बॉडी विभाग का कार्यभार दिया गया है. वहीं, मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है. इस पुनर्गठन से विभागों के कामकाज में सुचारुता बनाए रखने का प्रयास किया गया है. यह बदलाव सरकार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेगा. वहीं, इससे पहले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को जारी अपने पत्र में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित विभागों के बंटवारे को मंजूरी दे दी है. सूचना में आगे यह भी स्पष्ट किया गया कि कैबिनेट मंत्रियों को पहले से आवंटित बाकी विभाग वैसे ही रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा.

मान सरकार के गठन के बाद बदलते रहे मंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 16 मार्च, 2022 को सरकार गठन के समय स्वयं स्थानीय सरकार विभाग का कार्यभार संभाला. इसके बाद, 5 जुलाई, 2022 को हुए पहले मंत्रिमंडल विस्तार में अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय सरकार मंत्री नियुक्त किया गया. लगभग 11 महीने बाद, 31 मई, 2023 को उनके इस्तीफे के बाद, यह जिम्मेदारी करतारपुर से विधायक बलकार सिंह को सौंप दी गई.

सितंबर 2024 में हुए एक बड़े फेरबदल में, शाम चौरासी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह को 23 सितंबर 2024 को नया स्थानीय सरकार मंत्री नियुक्त किया गया. 8 जनवरी 2026 को हुए एक अन्य फेरबदल में यह विभाग संजीव अरोरा को सौंप दिया गया. अब स्थानीय सरकार विभाग शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सौंप दिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply