पंजाब किंग्स का आईपीएल में जो विजय रथ चल रहा था, वो अचानक रुक गया और इसके बाद टीम की गाड़ी पटरी पर नहीं लौट पाई है। टीम काफी पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी होती, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। मजे की बात ये है कि अब तक 54 मैच इस सीजन हो चुके हैं, लेकिन एक भी टीम ने आखिरी चार में अपनी जगह पक्की नहीं की है। हर मैच के बाद इसमें बदलाव हो जाता है। आज का मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। समझने की कोशिश करते हैं कि आज कौन सी टीम बाजी मार सकती है।

आज धर्मशाला में खेला जाएगा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच
आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। मुकाबला वही शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा, उससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। आज का मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। मैच की संभावना की बात करें तो आंकलन पहले पंजाब किंग्स का करना होगा। जो अभी अंक तालिका में नंबर चार पर चल रही है। हालांकि एक ही मैच जीतते ही टीम फिर से पहले नंबर की कुर्सी पर पहुंच जाएगी, जहां वो काफी दिन तक रही, लेकिन बीच में मैच हारकर नीचे आ चुकी है। पंजाब किंग्स के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि टीम सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत देती है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या आते ही अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। इसके बाद कूपर कोनोली भी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टॉयनिस मिडल आर्डर को मजबूती देने का काम करते हैं।
अर्शदीप सिंह पर होगी विकेट लेने की जिम्मेदारी
टीम की बल्लेबाजी का तो कोई जवाब नहीं है, साथ ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी घातक गेंदबाजी करते हैं। वे शुरुआत में ही विरोधी टीम को झटका देते हैं, उसके बाद डेथ ओवर्स में आकर भी अपना काम अंजाम देते हैं। बाकी गेंदबाजी उनके इर्द गिर्द अपना काम करते हैं। पंजाब किंग्स की जो ताकत है, वही आज के मैच में विरोधी टीम की कमजोरी है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम कर रही है संघर्ष, आज हारी तो खेल खत्म
अगर दिल्ली कैपिटलस की बात की जाए तो उसकी हालत अच्छी नहीं है, लेकिन अभी टीम प्लेऑफ की रेस में जिंदा है। टीम अभी आठवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। अगर आज का मैच टीम हारती है तो फिर उसकी भी कहानी खत्म हो जाएगी। फिर कोई समीकरण और सिनेरिया उसे आगे नहीं ले जा सकता। टीम लगातार अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही है। कभी तो टीम चैंपियन की तरह खेलती है, वहीं अगले ही मैच में बुरी तरह से हार जाती है। यही टीम के लिए सबसे बड़ी दिक्कत की बात है।
गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है आज की पिच, पंजाब की टीम पड़ सकती है भारी
धर्मशाला की पिच की बात की जाए तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। उन्हें स्विंग मिलता है, जो बल्लेबाजों को परेशान करती है। जो टीम पहले बैटिंग करेगी, वो 180 से अधिक रन तो बना देगी, हो सकता है कि स्कोर 200 तक चला जाए। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं। देखना होगा कि आज जो कप्तान टॉस जीतेगा, वो क्या करना पसंद करता है। अगर मैच के नतीजे की बात की जाए तो आंकड़े कहते हैं कि पंजाब की टीम भारी पड़ सकती है। लेकिन दिल्ली की टीम भी पलटवार करने के लिए तैयार नजर आ रही है।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह , कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: पथुम निसंका, केएल राहुल , नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल , आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, करुण नायर, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी



