IndiaTrending

हैवान बना बाल रोग विशेषज्ञ, 12 साल तक बच्चों के साथ यौन शोषण के 130 आरोप

डिजिटल डेस्क। जर्मनी के ब्रैंडेनबर्ग राज्य से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक बाल रोग विशेषज्ञ पर बच्चों के यौन शोषण और बलात्कार के 130 गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पॉट्सडैम के सार्वजनिक अभियोजन कार्यालय के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ‘हवेललैंड क्लिनिकेन’ समूह के अंतर्गत राथेनो और नौएन के क्लीनिकों में कार्यरत था।

हैवान बना बाल रोग विशेषज्ञ, 12 साल तक बच्चों के साथ यौन शोषण के 130 आरोप
हैवान बना बाल रोग विशेषज्ञ, 12 साल तक बच्चों के साथ यौन शोषण के 130 आरोप

पेशे की आड़ में 12 साल तक किया कुकृत्य
आरोपों के अनुसार, आरोपी चिकित्सक ने पिछले 12 वर्षों के दौरान कई बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया। हैरत की बात यह है कि अधिकांश अपराध उसने अपनी ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसरों में ही अंजाम दिए। 46 वर्षीय इस डॉक्टर की गिरफ्तारी तब संभव हुई, जब राथेनो अस्पताल में एक मरीज की मां को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

डेटा डिवाइस जब्त, न्यायिक हिरासत में आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर के पास से कई डेटा स्टोरेज डिवाइस जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। उस पर 6 मई को औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए थे, जिन्हें बुधवार को सार्वजनिक किया गया। अब पॉट्सडैम की क्षेत्रीय अदालत इस पूरे मामले की सुनवाई करेगी।

फ्रांस के ‘ले स्काउर्नेक’ मामले की यादें ताजा
यह मामला फ्रांस के कुख्यात सेवानिवृत्त सर्जन ‘जोएल ले स्काउर्नेक’ की याद दिलाता है, जिसे मई 2025 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। स्काउर्नेक ने 1989 से 2014 के बीच करीब 298 बच्चों के साथ यौन शोषण की बात कबूली थी। जर्मनी के इस ताजा मामले में भी पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है, फिलहाल जांच जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply