IndiaTrending

​Philately Passport: क्या है Philately Passport? जानें क्यों डाक टिकट प्रेमियों के बीच बढ़ रहा है इसका क्रेज

Philately Passport: फिलैटली पासपोर्ट यह कोई आम पासपोर्ट नहीं है, बल्कि इंडिया पोस्ट के कर्नाटक पोस्टल सर्कल ने इस पासपोर्ट को जारी किया है, जो कि एक विशेष संग्रहण पुस्तिका है। इस पासपोर्ट से आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं। लेकिन अगर आप डाक टिकट संग्रह और पर्यटन में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह पासपोर्ट आपके काम का है।

वायरल फिलाटेली पासपोर्ट, जिसके लिए बेंगलुरु में सुबह 5:30 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं - इंडिया टुडे

दरअसल, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इस पासपोर्ट को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है। इसके लिए लोग रातरात भर लाइन में लगे रहते हैं।

 

यह कैसे काम करता है?

1. यह कोई आधिकारिक यात्रा दस्तावेज नहीं है और न ही इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जा सकती है। यह एक विशेष डायरी या पासपोर्ट की तरह दिखने वाली बुकलेट है।

2. इसकी कीमत लगभग ₹600 रुपये है।

3.  इस बुकलेट में कर्नाटक के लगभग 100 ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों, सांस्कृतिक केन्द्रों और वन्यजीव अभयारण्यों की सूची शामिल हैं।

4. जब कोई यात्री या डाक टिकट प्रेमी इनमें से किसी स्थान पर जाता है, तो उसे वहां के निर्दिष्ट डाकघर में जाना होता है।

वहां डाक अधिकारी उस पृष्ठ पर उस स्थान की विशेष ‘स्थायी चित्रात्मक विमोचन’ PPC मुहर लगाते हैं, जो उस जगह की अनूठी पहचान या वास्तुकला को दर्शाती है।

Philately Passport खरीदने के लिए लगी भीड़

बेंगलुरु के जनरल पोस्ट ऑफिस और कर्नाटक के अन्य प्रमुख डाकघरों में ‘फिलाटेली पासपोर्ट’ खरीदने के लिए लोगों में भारी क्रेज देखने को मिला। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित हुई इस विशेष बिक्री में पूरे कर्नाटक भर में कुछ ही घंटों के भीतर सभी 8,000 पासपोर्ट बिक गए, जिसमें से अकेले बेंगलुरु GPO में ही 3,500 से अधिक बुकलेट की बिक्री हुई।

इस अनोखे पासपोर्ट के लिए युवाओं, यात्रियों और डाक टिकट संग्राहकों में इस कदर क्रेज देखा गया कि लोग सुबह 2 बजे से ही सैकड़ों मीटर लंबी कतारों में लग रहें।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply