Technology

POCO C81X: गीले हाथों से भी चला पाएंगे ये फोन, आज होगा भारत में लॉन्च

Satya Report: Poco C81 Series को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा, इस सीरीज में POCO C81X को उतारा जाएगा. इसके अलावा कंपनी सी81 को भी लॉन्च करेगी, ये फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. आइए आपको ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस फोन में मिलने वाले कंफर्म फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं. इस फोन के लिए Flipkart पर अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे फोन में मिलने वाली खूबियां कंफर्म हो गई हैं.

POCO C81X: गीले हाथों से भी चला पाएंगे ये फोन, आज होगा भारत में लॉन्च
POCO C81X: गीले हाथों से भी चला पाएंगे ये फोन, आज होगा भारत में लॉन्च

POCO C81X Specifications

  • बैटरी: 5200 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जिसे लेकर दावा है कि फुल चार्ज पर बैटरी 1.6 दिन तक साथ देती है. कंपनी का कहना है कि 1000 चार्जिंग साइकिल के बाद भी 80 फीसदी बैटरी हेल्थ मेंटेन रहेगी. फास्ट चार्जिंग की बात करें तो ये हैंडसेट 15 वॉट फास्ट चार्ज और 7.5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज के साथ आपको मिलेगा.
  • स्क्रीन: फोन में 6.8 इंच डिस्प्ले है जो 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और आई केयर जैसी खूबियों के साथ आता है.
  • खास फीचर्स: वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 (गीले हाथ से भी चलाने में आसानी) जैसी खूबी भी इस फोन में आपको मिलेगी. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर है.
  • ओएस: इस डिवाइस को 2 एंड्रॉयड अपडेट्स और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे.
  • चिपसेट: इस हैंडसेट में ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, इस फोन का एंटूटू स्कोर 360K प्लस है.
  • रैम: 3 जीबी रैम वाले फोन में 3 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, यानी 3 जीबी रैम वाले फोन में 6 जीबी रैम का फायदा मिलेगा.
  • स्टोरेज: एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.
  • कैमरा: रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है, कैमरा फीचर्स की बात करें तो ये फोन नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा.

(फोटो- फ्लिपकार्ट) .

POCO C81X Price in India

इस पोको मोबाइल की कीमत को लेकर तो फिलहाल कोई संकेत नहीं मिला है लेकिन सी सीरीज में उतारे जाने वाले इस फोन को बजट सेगमेंट में ग्राहकों को लिए लॉन्च किया जा सकता है. कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान होगा, कीमत से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply