CrimeIndiaTrending

​​​​बिना लाइसेंस 2 करोड़ की सुपरकार दौड़ा रही थी मॉडल, पुलिस ने किया अरेस्ट!

Featured Image

मियामी. दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज और विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे लोगों के कारनामे भी हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी से सामने आया है, जहां एडल्ट प्लेटफॉर्म ओनलीफैंस की मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेलिना पॉवेल को पुलिस ने धर दबोचा है, वो भी तब, जब वो मियामी की सड़कों पर 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की गुलाबी रंग की सुपरकार लैम्बोर्गिनी (Bubblegum-Pink Lamborghini) दौड़ा रही थीं. पुलिस ने पहले तो सेलिना को सामान्य जांच के लिए रोका, लेकिन जैसे ही उनके कागजातों की जांच हुई, पुलिस ने तुरंत उन्हें अरेस्ट कर लिया.

मियामी पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान अधिकारियों की नजर नॉर्थ मियामी एवेन्यू के पास एक 2023 मॉडल लैम्बोर्गिनी उरुस पर पड़ी. पुलिस अधिकारियों ने रूटीन जांच के तहत गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की कंप्यूटर में पड़ताल की, तो पता चला कि कार की मालकिन का फ्लोरिडा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित है. इसके तुरंत बाद पुलिस ने गुलाबी लैम्बोर्गिनी को रास्ते में ही रुकवा लिया. कार की ड्राइविंग सीट पर 31 वर्षीय सेलिना पॉवेल बैठी हुई थीं. जब पुलिस ने उनके लाइसेंस का रिकॉर्ड खंगाला, तो अधिकारियों के होश उड़ गए, क्योंकि सेलिना का लाइसेंस एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 10 बार सस्पेंड किया जा चुका था. चालान से बचने की कोशिश में सेलिना पॉवेल ने पुलिस अधिकारियों को अपना कोलोराडो राज्य का दूसरा ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया. लेकिन जब पुलिस ने उस लाइसेंस की जांच की, तो वह भी सस्पेंड पाया गया.

ऐसे में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने और 10-10 एक्टिव सस्पेंशन के बावजूद बेखौफ होकर गुलाबी सुपरकार चलाने के आरोप में पुलिस ने मॉडल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि सेलिना को इस बात की पूरी जानकारी थी कि उनका लाइसेंस रद्द हो चुका है, फिर भी वे जानबूझकर गाड़ी चला रही थीं. जेल जाने के बाद सेलिना पॉवेल ने मीडिया से बात करते हुए स्वीकार किया कि उन्हें पहले भी इसी अपराध के लिए लगभग 10 चालान मिल चुके थे. उन्होंने बताया कि बार-बार नियम तोड़ने और चालान काटने के बावजूद सुधार न आने के कारण ही पुलिस ने इस बार चालान काटने के बजाय उन्हें सीधे गिरफ्तार करने का सख्त कदम उठाया. इंस्टाग्राम पर 31 लाख और टिकटॉक पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली सेलिना अपने विवादित दावों और निजी जिंदगी के कंटेंट के लिए मशहूर हैं, लेकिन 10 बार बैन होने के बाद गुलाबी लैम्बोर्गिनी चलाने का यह कारनामा अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply