India

Hockey India Junior Women National:  मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की लड़कियां सेमीफाइनल में हारीं, दोनों तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी

Hockey India Junior Women National 2026: पुणे में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश को गत चैंपियन झारखंड पेनॉल्टी शूट आउट में 21 से हरा दिया। इससे पहले निर्धारित समय में मुकाबला 11 गोल से बराबर रहा था। एमपी टीम ने 58वें मिनट तक बढ़त कायम रखी, लेकिन 59वें मिनट में झारखंड ने गोल दागकर पांशा पलट दिया। इसके बाद शूट आउट में जीत दर्ज कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। अब एमपी को तीसरे स्थान के लिए छत्तीसगढ़ से खेलना होगा। दूसरे सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ टीम हरियाणा से आठ गोल से हार गई।

एमपी ने 59 मिनट तक बढ़त बनाए रखी

मैच के दौरान अधिकतर समय एमपी की खिलाड़ी हॉबी रहीं और शुरुआत में 14वें मिनट में सेंटर फारवर्ड काजल ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। गत चैंपियन झारखंड भी हार मानने को तैयार नहीं थी। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। चौथा और अंतिम क्वार्टर के 14वें मिनट तक टीम बढ़त बनाए थी।

झारखंड ने 54 सेकंड में बाजी पलटी

झारखंड की टीम को वो गोल्डन मौका मिल गया और दाहिनी ओर से शूटिंग सर्किल में एंट्री कर खिलाड़ी ने जोरदार शॉट लगाया, जो सीधे गोल में समा गया। इसी के साथ मुकाबला पेनाल्टी शूट आउट में पहुंच गया। जहां एमपी का प्रदर्शन बेहद निराशा जनक रहा। मिताली को छोड़ कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। वहीं झारखंड की खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

खबरअपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply