IndiaTrending

अलीगढ़ में सियासी भूचाल! AIMIM नेता यामीन अब्बासी का तालिबानी फरमान, BJP नेता नाजिया इलाही पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नाजिया इलाही के बयानों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया जा रहा है। AIMIM नेता और जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने नाजिया इलाही के भाषणों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं, यामीन खान अब्बासी ने विवादित बयान देते हुए नाजिया की जुबान काटने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा कर दी है।

अलीगढ़ में सियासी भूचाल! AIMIM नेता यामीन अब्बासी का तालिबानी फरमान, BJP नेता नाजिया इलाही पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में सियासी भूचाल! AIMIM नेता यामीन अब्बासी का तालिबानी फरमान, BJP नेता नाजिया इलाही पर लगाए गंभीर आरोप

अब्बासी ने सोशल मीडिया पर लगाए आरोप

यामीन खान अब्बासी ने नाजिया इलाही पर गलत भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाजिया इलाही ने इस्लाम और पैगंबर की शान में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो गलत और अभद्र है।

यामीन खान अब्बासी ने सोशल मीडिया पर भी इस मद्दे पर एक पोस्ट किया है। यामीन खान अब्बासी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘नबी की शान में गुस्ताखी करने वाली नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को मिलेगा। 1 लाख इनाम, यामीन खान अब्बासी जिला अध्यक्ष AIMIM।’

नबी की शान में गुस्ताखी का आरोप

इस बीच, यामीन खान अब्बासी का एक बयान भी वायरल हो रहा है। अब्बासी ने कहा कि नाजिया इलाही ने न केवल इस्लाम और मुसलमानों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि नबी की शान में भी गुस्ताखी की है।

नाजिया इलाही पर अब्बासी का जुबानी हमला

यामीन खान अब्बासी ने दावा किया कि नाजिया इलाही के आचरण के कारण ही देश भर में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं, इसीलिए वह ऐसे बयान दे रही हैं।

–

नाजिया इलाही का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नाजिया इलाही खान ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के संबंध में आपत्तिजनक बयान दिया है।

कौन हैं नाजिया इलाही?

हालांकि, अभी तक की तरफ से यामीन खान अब्बासी के इस आरोप पर कोई जवाब नहीं आया है। आपको बता दें, कि नाजिया इलाही एक एक्टिविस्ट हैं। नाजिया इलाही भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा की मेन लीडर भी हैं। इससे पहले भी नाजिया कई बार अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया में विवादों में घिर चुकी हैं।

यामीन खान अब्बासी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सियासी विवाद में तब्दी होते नजर आ रहा है। नाजिया इलाही के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply