IndiaMadhya PradeshTrending

मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती का चौंकाने वाला नजारा, 25 में से सिर्फ 1 उम्मीदवार ने दी हाजिरी…

मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती का चौंकाने वाला नजारा, 25 में से सिर्फ 1 उम्मीदवार ने दी हाजिरी…

Image AI

MP Forest Guard Recruitment: एमपी के सीधी में वनरक्षक भर्ती के 8 पदों के लिए 25 अभ्यर्थियों को फिजिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन केवल एक महिला उम्मीदवार ही शामिल हुई और चुन ली गई. पुरुष अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने से 7 पद खाली रह गए, जिससे भर्ती प्रक्रिया और जनजातीय क्षेत्रों में जागरूकता को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

MP Forest Guard Recruitment: मध्य प्रदेश वन विभाग की एक अनोखी भर्ती प्रक्रिया ने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींचा है. विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के आठ पद विशेष रूप से बैगा, भारिया और सहरिया जैसी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय (पीवीटीजी) समुदायों के अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व किए थे. इस पहल का मकसद इन आदिवासी समुदायों को सरकारी सेवा में अधिक अवसर देना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना था.

भर्ती प्रक्रिया के दौरान पात्रता की जांच के बाद कुल 26 अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि निर्धारित परीक्षा के दिन केवल एक महिला अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंची. उसने पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ 15 किलोमीटर की अनिवार्य पैदल चाल सफलतापूर्वक पूरी की और सभी जरूरी मानकों पर खरी उतरी. इसके बाद उसे वन रक्षक के पद के लिए चयनित कर लिया गया.

जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव
दूसरी ओर, बाकी सात पद खाली रह गए क्योंकि अन्य कोई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ. इस घटना ने कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं.  जनजातीय क्षेत्रों में एजुकेशन का लो लेवल, सरकारी नौकरियों की जानकारी का अभाव, रोजगार के अवसरों के प्रति सीमित जागरूकता और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां इस स्थिति के प्रमुख कारण हो सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply