
दरभंगा, बिहार: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के एक बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भूमिका और मुस्लिम वोटों को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर भाजपा नेताओं से लेकर ब्राह्मण संगठनों तक ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा नेताओं ने पीके पर पलटवार किया, जबकि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने उनके बयान को निंदनीय बताया है।
दरभंगा के कार्यक्रम में क्या बोले प्रशांत किशोर?
प्रशांत किशोर ने 5 नवंबर को दरभंगा में आयोजित मैथिल बुद्धिजीवी विचार संगोष्ठी को संबोधित किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने जन सुराज प्रमुख से चुनाव में ब्राह्मण समाज को अधिक टिकट देने की बात कही।
इस पर जवाब देते हुए पीके ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से ब्राह्मण विधायक और सांसद रहे हैं, इसके बावजूद समाज के लोगों की परेशानियां खत्म नहीं हुईं। उन्होंने ब्राह्मण समाज की चुनावी राजनीति और मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन को लेकर भी सवाल उठाए।
प्रशांत किशोर का दावा था कि पहले मुस्लिम मतदाताओं का एक हिस्सा ब्राह्मण उम्मीदवारों को समर्थन देता था, लेकिन भाजपा के साथ राजनीतिक नजदीकी बढ़ने के कारण यह समर्थन कम हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग भाजपा समर्थक बनकर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।
ब्राह्मणों की ताकत को लेकर भी की टिप्पणी
अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को उसकी पारंपरिक पहचान और शिक्षा से जुड़ी ताकत याद दिलाई। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों की असली शक्ति कलम और ज्ञान है, इसलिए उन्हें गलत राजनीतिक रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।
उन्होंने फरसा और परशुराम से जुड़े संदर्भों का जिक्र करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की पहचान ज्ञान और शिक्षा से जुड़ी रही है। उनके इसी बयान के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद और तेज हो गया।
भाजपा नेताओं ने किया पलटवार
प्रशांत किशोर की टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उनसे ब्राह्मण समाज को लेकर इस तरह की बातें नहीं करने की अपील की।
वहीं, भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की बैठक में मुस्लिम वोटों का मुद्दा उठाना प्रशांत किशोर की हताशा को दिखाता है। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है।
ब्राह्मण महासभा ने भी जताई नाराजगी
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा (ट्रस्ट) के संस्थापक आशुतोष कुमार झा ने भी प्रशांत किशोर के



