India

बिहार में सुरक्षा पर सियासत तेज, लालू-राबड़ी के बाद अब तेजस्वी यादव ने लौटाई अपनी सिक्योरिटी

बिहार की राजनीति में बंगले के बाद लालू परिवार की सुरक्षा के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है. सरकार ने ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दी गई Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. जिसके बाद दोनों नेताओं ने अपने आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है. वहीं अबउनके बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष यादव ने भी अपनी सुरक्षा सरकार को वापस लौटा दी है.

बिहार में सुरक्षा पर सियासत तेज, लालू-राबड़ी के बाद अब तेजस्वी यादव ने लौटाई अपनी सिक्योरिटी
बिहार में सुरक्षा पर सियासत तेज, लालू-राबड़ी के बाद अब तेजस्वी यादव ने लौटाई अपनी सिक्योरिटी

जानकारी के मुताबिक आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा लौटा दी है. उन्होंने अपने मातापिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटाए जाने के बाद 1 पोलो रोड स्थित अपने आवास से सभी सुरक्षा गार्डों को वापस भेज दिया है. तेजस्वी यादव अभी दिल्ली में हैं.

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का सरकार पर हमला

वहीं इस पूरे मुद्दे पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है. उन्होंने कहा कि इसी के चलते उनकी मां राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालूराबड़ी देवी और उनके परिवार का सुरक्षा कवच है. उन्होंने कहा कि अगर लालूराबड़ी देवी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोच भी आई थी तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बयान

इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस मामले पर कहा है कि सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ सुरक्षा वाहनों और कमांडो के इस्तेमाल को एक रुतबे के तौर पर देखने का है. उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर सुरक्षा समितियां ही तय करती हैं कि कितनी सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को वे सभी सुरक्षाएं मिलती रहेंगी जिनके वे हकदार हैं.

लालू यादव और राबड़ी देवी ने हटाए सुरक्षाकर्मी

इससे पहले लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया था. उन्होंने सभी जवानों को तुरंत आवास से चले जाने का निर्देश दिया, जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी उनके सरकारी आवास से बाहर निकल गए. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी आवास के बाहर कुछ दूर पर आकर खड़े हो गए हैं.

क्या है मामला

दरअसल सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए उनकी सुरक्षा में कटौती है. दोनों नेताओं को पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, हाउस गार्ड और एस्कॉर्ट वाहन शामिल होते थे. लेकिन अब सरकार ने Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है. आदेश के मुताबिक, राबड़ी देवी को बिहार सरकार के विशेष सुरक्षा दल अधिनियम, 2010 के तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 28 हाउस गार्ड टीम, तीन महिला एवं तीन पुरुष अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन तथा एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं इसी अधिनियम के तहत लालू प्रसाद को 28 हाउस गार्ड टीम दी जाएगी. उनकी सुरक्षा के लिए दो अंगरक्षक तैनात रहेंगे. इसके साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट, पायलट और बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply