TrendingUttar Pradesh

​Pratapgarh News : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष को घसीटकर हिरासत में लेने का आरोप

​Pratapgarh News : CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष को घसीटकर हिरासत में लेने का आरोप

लखनऊ/प्रतापगढ़, अमृत विचार : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग AICC  राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना की उपस्थिति में हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। भारी बारिश के बीच पुलिस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। 

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को पुलिस हाथपैर पकड़कर घसीटते हुए हिरासत में लिया। कार्यकर्ता वोट चोर के नारे लगाते रहे। पुलिस सैकड़ो नेताओं को लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में डिटेन होने के बाद कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास  विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब सब कुछ साफ हो गया है तो कार्यवाही में देरी क्यों हो रही है।

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि याचना नहीं, अब रण होगा। संघर्ष बहुत भीषण होगा। जिन्हें लगता है हिरासत में लेकर, घसीटकर आवाज़ दबा देंगे, वो ग़लतफहमी में हैं। यह आत्मविश्वास सत्ता के दमन पर सच की जीत का शंखनाद है। चुनाव में हेराफेरी करने वाले हर चेहरे को बेनकाब करने तक यह जंग जारी रहेगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply