IndiaTrending

President Zelenskyy की USA से बड़ी मांग, Russia से लड़ने के लिए और चाहिए Patriot Missile

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उनके देश को रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में सक्षम पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइल मुहैया कराने का अमेरिका से लगातार आग्रह कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस को अमेरिका निर्मित गोलाबारूद की अधिक आपूर्ति के लिए पत्र भेजा था, जिसका उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

President Zelenskyy की USA से बड़ी मांग, Russia से लड़ने के लिए और चाहिए Patriot Missile
President Zelenskyy की USA से बड़ी मांग, Russia से लड़ने के लिए और चाहिए Patriot Missile

उन्होंने आगाह किया कि ईरान युद्ध के कारण अमेरिकी युद्धक सामग्री कम होने से यूक्रेन को आपूर्ति खतरनाक रूप से कम हो रही है।
स्वीडन दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि अमेरिका को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। हम लगातार आग्रह कर रहे हैं।’’

इससे पहले, जेलेंस्की ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर बातचीत की।
स्वीडन के दौरे पर गए जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश ‘‘एक बड़ा रक्षा पैकेज’’ तैयार कर रहे हैं और यूक्रेन को ग्रिपेन लड़ाकू विमान प्रदान करने के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply