IndiaTrending

​शुद्धिकरण विवाद पर प्रियंक खरगे का भाजपा पर हमला

नई दिल्ली। कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार भाजपा और आरएसएस के दबाव में कार्रवाई करने से बच रही है। प्रियंक खरगे ने कहा कि यह मामला संविधान के खिलाफ है और शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करना सरकार की जिम्मेदारी थी।

​शुद्धिकरण विवाद पर प्रियंक खरगे का भाजपा पर हमला

उन्होंने कहा कि सरकार पर आरएसएस का प्रभाव है और उसके खिलाफ जाना भाजपा के लिए आसान नहीं है। ‘डमी सीएम’ जैसे आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता सब देख और समझ रही है।

इस विवाद में बेंगलुरु पुलिस ने 5 सितंबर को उत्तराखंड भाजपा प्रमुख महेंद्र भट्ट समेत अन्य के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। मामले को आगे जांच के लिए उत्तराखंड भेजा जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply