BusinessIndia

​HDFC से लेकर Parag Parikh तक, इन म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल!

म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि का निवेश हमेशा फायदेमंद साबित होता है. बाजार के उतारचढ़ाव के बीच निवेशकों को ऐसे फंड्स की तलाश रहती है जो लगातार अच्छा रिटर्न दे सकें. फ्लेक्सी कैप फंड्स इसी जरूरत को बेहतर ढंग से पूरा करते हैं. हाल ही में जून 2026 तिमाही के लिए फोनपे के शेयर.मार्केट ने ‘क्रिसप म्यूचुअल फंड स्कोरकार्ड’ जारी किया है. इस रिपोर्ट में सामने आया है कि पिछले पांच साल में 8 फ्लेक्सी कैप फंड्स ने प्रदर्शन के मामले में लगातार अपनी धाक जमाई है. ये फंड्स अपने रिस्क प्रोफाइल तथा निवेश के तरीके में भी काफी संतुलित रहे हैं.

​HDFC से लेकर Parag Parikh तक, इन म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल!

HDFC समेत इन फंड्स का जलवा

कंसिस्टेंसी के मामले में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने बाजी मारी है. इस फंड ने पिछले पांच साल में 91 फीसदी का शानदार कंसिस्टेंसी स्कोर हासिल किया है. इसका रिस्क लेवल भी पूरी तरह स्वीकार्य दायरे में रहा है. निवेश के तरीके की बात करें तो ये फंड वैल्यू के मामले में काफी मजबूत है. इस फंड ने निवेशकों को 17.67 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है. इसका कुल एयूएम 1.06 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके बाद फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड का नंबर आता है. इसका कंसिस्टेंसी स्कोर 73 फीसदी रहा है. इस फंड की वैल्यू तथा मोमेंटम रणनीति मीडियम स्तर की है. इसने पिछले पांच वर्षों में 13.43 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं एडलवाइस फ्लेक्सी कैप फंड 70 फीसदी कंसिस्टेंसी स्कोर के साथ लिस्ट में शामिल है. हाई मोमेंटम पर आधारित इस फंड ने निवेशकों को 13.26 फीसदी का सीएजीआर दिया है.

पराग पारिख का शानदार प्रदर्शन

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड निवेशकों के बीच लंबे समय से काफी लोकप्रिय रहा है. पिछले पांच साल में इसका प्रदर्शन काफी स्थिर रहा है. इसका कंसिस्टेंसी स्कोर 69 फीसदी दर्ज किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका वैल्यू निवेश तथा हाई क्वालिटी पोर्टफोलियो है. इसमें मोमेंटम आधारित रणनीति का इस्तेमाल कम किया गया है. इस फंड ने 13.74 फीसदी का बेहतरीन रिटर्न दिया है. इसका कुल एयूएम इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 1.43 लाख करोड़ रुपये है जो निवेशकों के भारी भरोसे को दिखाता है. इसी तरह जेएम फ्लेक्सी कैप फंड ने भी 67 फीसदी कंसिस्टेंसी के साथ 16.47 फीसदी का शानदार रिटर्न जनरेट किया है. इसका एयूएम 5,178 करोड़ रुपये है.

जोखिम के पैमाने पर ये फंड्स

रिटर्न के साथसाथ फंड्स का रिस्क प्रोफाइल समझना भी बहुत जरूरी होता है. बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड का स्कोर 64 फीसदी रहा है. इसने 16.29 फीसदी का तगड़ा रिटर्न तो दिया, लेकिन इसका रिस्क अन्य फंड्स के मुकाबले काफी ज्यादा आंका गया है. ठीक इसी तरह क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड ने भी 15.79 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इसका कंसिस्टेंसी स्कोर भी 64 फीसदी है. हालांकि, बैंक ऑफ इंडिया की तरह इसका रिस्क भी बहुत ज्यादा रहा है. अंत में कोटक फ्लेक्सी कैप फंड का नाम आता है. इस फंड ने 63 फीसदी कंसिस्टेंसी स्कोर के साथ 11.88 फीसदी रिटर्न दिया है. इसका एयूएम 55,850 करोड़ रुपये है. इस फंड का रिस्क प्रोफाइल पूरी तरह से स्वीकार्य दायरे में है तथा इसका निवेश स्टाइल काफी संतुलित है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply