IndiaPunjabTrending

पंजाब को मिली 6 नेशनल स्कूल गेम्स की मेजबानी, लुधियाना में देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

चंडीगढ़
 पंजाब को इस साल छह विभिन्न इवेंट्स में नेशनल स्तर पर खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से स्कूल स्तर पर 202627 सत्र में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल गेम्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पंजाब को बास्केटबाल,हाकी,हेंडबाल और कराटे सहित छह विभिन्न खेलों की स्कूल नेशनल गेम्स आयोजित करने को मिलेंगी।

पंजाब को मिली 6 नेशनल स्कूल गेम्स की मेजबानी, लुधियाना में देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

यह प्रतियोगिताएं अक्टूबर से दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। जानकारी अनुसार एसजीएफआइ की ओर से जारी शेड्यल में सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल लुधियाना रखा गया है। पूरे देश भर से इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी आएंगे। हर प्रतियोगिता में देश भर के राज्यों और यूटी से 500 से 800 के बीच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

लुधियाना में होंगी प्रतियोगिताएं
जानकारी अनुसार पंजाब को बास्केटबाल में अंडर17 और अंडर19 लड़के और लड़कियों की मेजबानी करनी होगी। इसके साथ ही फैनसिंग में अंडर14 कैटेगरी में लड़के और लड़कियां,हैंडबाल में अंडर 19 लड़के,हाकी में अंडर 19 लड़के और लड़कियों की स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन लुधियाना में होगा। पंजाब को इस बार कराटे में अंडर14 में लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता के अलावा अंडर19 लड़कियों की प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है।

हरियाणा को भी मिला मौका
उधर हरियाणा को भी छह अलगअलग खेलों की मेजबानी का इस साल मौका मिलेगा। जिसमें फुटबाल अंडर19 गर्ल्स अंबाला, क्रिकेटर अंडर19 गर्ल्स रोहतक,कबड्डी अंडर14 गर्ल्स दादरी,रेसलिंग फ्री स्टाइल अंडर19 लड़के और लड़कियां दोनों, रेसलिंग ग्रीको रोमन अंडर17 लड़के पानीपत और रेसलिंग ग्रीको रोमन  अंडर19 लड़कों की स्कूल नेशनल चैंपिनशिप पानीपत में होगी।

उधर चंडीगढ़ को भी साफ्टबाल अंडर19 लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका दिया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply