CricketIndiaTrending

IPL 2026 में Punjab Kings की लगातार 5वीं हार, Playoff की राह मुश्किल, Top 4 से बाहर होने का खतरा।

IPL 2026 में Punjab Kings की लगातार 5वीं हार, Playoff की राह मुश्किल, Top 4 से बाहर होने का खतरा।
IPL 2026 में Punjab Kings की लगातार 5वीं हार, Playoff की राह मुश्किल, Top 4 से बाहर होने का खतरा।
आईपीएल 2026 के पहले हिस्से में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम अब लगातार हार से जूझ रही है। गुरुवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मैच के बाद पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा काफी चिंतित नजर आईं और उन्होंने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ लंबी बातचीत भी की हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके बावजूद टीम इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी। खास बात यह रही कि मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी थी, फिर भी पंजाब को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार शानदार जीत के साथ की थी और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई थी। हालांकि अब लगातार पांच हार के बाद टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिखाई दे रही है। फिलहाल पंजाब के 12 मैचों में 13 अंक हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में 12 अंक लेकर बेहद करीब पहुंच चुकी है।
अगर चेन्नई सुपर किंग्स अपने बाकी मुकाबले जीत जाती है, तो पंजाब किंग्स शीर्ष चार से बाहर हो सकती है। ऐसे में टीम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और यही चिंता प्रीति जिंटा के चेहरे पर भी साफ दिखाई दी।
मैच के दौरान भी रिकी पोंटिंग काफी निराश नजर आए। मुंबई की पारी के अंतिम ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों की खराब रणनीति और डेथ ओवरों में कमजोर गेंदबाजी टीम की हार का बड़ा कारण बनी। पोंटिंग डगआउट के बाहर बाउंड्री लाइन के पास खड़े होकर खिलाड़ियों को निर्देश देते दिखाई दिए, लेकिन टीम मैच नहीं बचा सकी।
मुंबई इंडियंस की जीत के सबसे बड़े हीरो तिलक वर्मा रहे। उन्होंने केवल 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेली और मैच पूरी तरह मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया। तिलक ने अपनी पारी में बड़े शॉट लगाए और पंजाब के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
उनका साथ विल जैक्स ने भी शानदार तरीके से निभाया। विल जैक्स ने केवल 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए। तिलक वर्मा ने पारी की अंतिम ओवर से पहले ही बड़ा छक्का लगाकर मुंबई को जीत दिलाई, जिससे धर्मशाला का मैदान पूरी तरह शांत हो गया।
बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हो, लेकिन उसने पंजाब किंग्स की राह जरूर कठिन कर दी है। दूसरी तरफ पंजाब को अब अपने बाकी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी ताकि टीम प्लेऑफ में जगह बना सके।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply