TrendingUttar Pradesh

Raebareli News: आधी रात अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी और 5 डंपर जब्त

Raebareli News:  आधी रात अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 जेसीबी और 5 डंपर जब्त

रायबरेली। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने लोधवारी गांव में छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे दो जेसीबी और पांच डंपर को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

सूचना मिलते ही देर रात पहुंची राजस्व टीम

अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर गौतम सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार मोहम्मद शमीम और हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम लोधवारी पहुंची। मौके पर जांच के दौरान टीम को खनन कार्य में लगे दो जेसीबी और पांच डंपर मिले। अधिकारियों ने तत्काल सभी वाहनों को जब्त कर लिया।

वाहनों को पुलिस के किया गया सुपुर्द

प्रशासनिक टीम ने जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिलाल और लेखपाल शिवम राठौर भी मौजूद रहे।

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

एसडीएम सदर गौतम सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध खनन की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध खनन से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply