IndiaUttar Pradesh

28 राज्यों में बारिश का अलर्ट… राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर MP तक मौसम?

IMD Weather Updates: दिल्ली में लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. IMD के अनुसार आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 27 जुलाई तक मौसम ऐसा रहेगा और उसके बाद 28 और 29 जुलाई का बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं कि आज यूपी, बिहार, एमपी और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

28 राज्यों में बारिश का अलर्ट… राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर MP तक मौसम?

IMD के मुताबिक दक्षिणपश्चिम राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी ट्रफ देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह बना हुआ है. वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी भारत में बारिश और तेज हो सकती है.

दिल्लीNCR और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 से 30 जुलाई के बीच कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है. 28 और 29 जुलाई को दिल्लीएनसीआर, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

IMD के अनुसार राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधीतूफान और बिजली गिरने की संभावना है. कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का भी खतरा जताया गया है.

गुजरात में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने आज गुजरात में अधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

वहींं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कई दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. कोंकणगोवा, केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

इन राज्यों में अचानक बाढ़ का खतरा

IMD ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ खतरा जताया है. निचले इलाकों में जलभराव, सड़कें बंद होने और नदीनालों के उफान पर आने की आशंका है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने 25 से 29 जुलाई तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र के बेहद उग्र रहने की चेतावनी दी है. इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

IMD का कहना है कि सक्रिय मानसून के चलते अगले एक सप्ताह तक देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा और कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply