India

Rakhi Designs: सिर्फ धागा नहीं, बदलता फैशन! हर दौर में ऐसे बदले राखी के डिजाइन

सादा धागे से मिनिमल डिजाइन तक…. राखा के डिजाइन्स में न जाने कितने बदलाव आए. एक समय था जब कलाई को पूरा ढक देने वाली राखी पर मेरा भाया लिखा होता था. अब इसे लोग ब्रेसलेट की तरह भी पहनते हैं. बदले हुए फैशन के साथ इसका सेंटर डिजाइन, पेंडेंट और प्रीमियम फिनिश बन गया. आज से छोटा सा फैशन स्टेंटमेंट बन गई है. देखें तस्वीरें…

राखी का त्योहार साल 2026 की राखी को आने वाली 28 अगस्त को मनाई जाएगी. भाई की कलाई पर राखी बांधने का ये मौका बेहद खास होता है. ये दिन भाईबहन के रिश्ते को और मजबूत बनाता है. सबसे खास बात है कि इस दिन परिवार फिर मिलते हैं और पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. चलिए बताते हैं राखी के डिजाइन्स से जुड़ी कुछ रोचक बातें…

सादगी वाली ट्रेडिशनल राखी तस्वीर में राखी बहुत सादी नजर आ रही है जिसमें गोलाकार सजावटी बेस, सुनहरे चमकीले रेशे और छोटे मोती जैसे एलिमेंट्स यूज किए गए हैं. रेशों वाली पुरानी राखियां आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं. ये दौर था जब डिजाइन से ज्यादा धागे और ट्रेडिशनल सजावट पर जोर दिया जाता था.

बच्चों की फेवरेट राखी बच्चों की राखी में भी कई बदलाव आए. एक समय ऐसा था जिसमें गणेश जी या दूसरे भगवान की आकृति दिखाई जाती थी. इसके अलावा बटन दबाते ही लाइट जलने वाली, डोरेमोन या दूसरे टॉय वाली राखियां भी आईं. बच्चों को अट्रैक्ट करने के लिए मोर पंख, मोती, स्टोन और कई दूसरे सजावटी मोटिफ्स का यूज किया जाता है.

चंदन की खुशबू वाली राखी एक समय ऐसा आया जब राखी को इस तरह तैयार किया जाने लगा जिसमें चंदन की खुशबू आती हो. धागों में मोती के साथ चंदन वाली एलिमेंट्स यूज किए जाने लगे. इस दौर में राखी के डिजाइन में सजावटी धागे से आगे बढ़कर ज्वैलरी एलिमेंट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता दिखाई देता है. इस तस्वीर में दिख रही राखी में ट्रेडिशनल रंगों के साथ रॉयल टच आ रहा है.

मिनिमम पर स्टाइलिश राखी इसमें राखी का डिजाइन नॉर्मल से हल्का और स्लीक है. इसमें रंगीन मोती और सुनहरी डिटेलिंग संग मोर की आकृति दी गई है. ये डिजाइन बताता है कि कलाई ढकने वाली बड़ी राखी की जगह पतले और स्टाइलिश डिजाइन को पसंद किया जाने लगा. राखी को बनाए जाने का ये दौर बताता है कि इस समय भारी सजावट के बजाय मिनिमम डिजाइन, पर्सनल स्टाइल और पहनने में आसानी को महत्व दिया जा रहा है.

भाईभाभी के लिए राखी एक समय ऐसा आया जब भाई और भाभी के लिए राखी बनाए जाने का ट्रेंड आया. इसमें भाई की राखी और भाभी की चूड़ी में लटकाए जाने वाली राखी मार्केट में आने लगी. एक जैसे डिजाइन वाली ये राखी खूबसूरत होने के साथसाथ एक अलग ही फील देती है. इनमें पेंटेंड, स्टोन और मोती से गोल्डन फिनिश दी जाती है.

ज्वैलरी वाली राखी इस तरह की राखी को अभी भी खूब पसंद किया जाता है, क्योंकि ये ज्यादा प्रीमियम लुक देती है. इसमें सिल्वर टोन की चेन, शाइनी स्टोन और बीच में उभरा हुआ अट्रैक्टिव पेंडेंट है. राखियों के डिजाइन के अलावा इनकी पैकिंग भी अट्रैक्टिव बनाने पर फोकस किया जाता है. ये बदलाव बताता है कि राखी सिर्फ धागा नहीं है बल्कि उसे गिफ्ट की तरह भी पेश किया जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply