TrendingUttar Pradesh

देशभर में यूपी की राखियों की धूम, ग्रामीण महिलाओं की बनाई राखियों की हाई डिमांड

लखनऊ, अमृत विचार। इस रक्षाबंधन भाइयों की कलाइयों पर उत्तर प्रदेश की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता का रंग नजर आएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी करीब 5000 महिलाएं आकर्षक और हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रही हैं। प्रयागराज, वाराणसी, बागपत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, उन्नाव, शामली, जौनपुर और मिर्जापुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में राखियों का निर्माण हो रहा है।

महिलाओं द्वारा तैयार राखियों की स्थानीय बाजारों के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी मांग बढ़ी है। ईसरस समेत विभिन्न ईकॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इन उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि फर्रुखाबाद और नोएडा के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार राखियों की ईसरस पर लगातार अच्छी मांग मिल रही है।

ऑनलाइन बाजार ने बढ़ाया दायरा

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के कारण ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद अब स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं हैं। ईकॉमर्स के माध्यम से उन्हें नए ग्राहक मिल रहे हैं। साथ ही पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने का अनुभव भी मिल रहा है।

राखी बनी महिला उद्यमिता का जरिया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा राखी निर्माण से उनकी आय बढ़ने के साथ ग्रामीण संस्कृति और महिलाओं की रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे सरकार के ‘लोकल फॉर लोकल’ संकल्प को गति मिलेगी और महिला उद्यमिता तथा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मुहिम मजबूत होगी।

ये भी पढ़े : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply