Trending

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब

Raksha Bandhan Emotional Ads: रक्षाबंधन भाईबहन के प्यार और सुरक्षा का प्रतीक होता है, न कि राखी बांधने और गिफ्ट्स देने का त्योहार है। हर साल इस खास मौके पर कई भारतीय ब्रांड ऐसे विज्ञापन लेकर आते हैं, जो न केवल अपने प्रोडक्ट के बारे में पबल्कि को बताते हैं, बल्कि रिश्तों की अहमियत, खूबसूरती और सामाजिक संदेश भी देते हैं।

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब

इन विज्ञापनों ने लोगों की आंखें तक नम की है और यह भी बताया कि रक्षाबंधन का मतलब सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं का बंधन है। इनमें शामिल है

  • कैडबरी

कैडबरी का एक बेहद चर्चित रक्षाबंधन कैंपेन था, जिसमें भाई अपने आर्टिफिशियल हाथ पर बहन से राखी बंधवाता है। इस विज्ञापन का संदेश था कि हर भाई अपनी बहन के प्यार और स्पर्श का हकदार है। यह अभियान लाखों लोगों के दिल को छू गया और इनक्लूसिविटी का मजबूत संदेश दे गया।

रक्षाबंधन

  • अमेज़न इंडिया

अमेजन इंडिया के विज्ञापन में बहन अपने भाई के लिए खीर बनाती है, लेकिन गलती से उसमें चीनी की जगह नमक डाल देती है। भाई बहन का दिल न टूटे, इसलिए बिना कुछ कहे पूरी खीर खा लेता है। जब बहन को अपनी गलती का एहसास होता है, तो दोनों भावुक होकर गले लग जाते हैं। यह विज्ञापन बताता है कि रिश्तों में सबसे बड़ी चीज प्रेम और अपनापन है।

रक्षाबंधन

  • तनिष्क

ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने अपने ऐड के जरे रिश्तों की परिभाषा ही बदल दी। तनिष्क ने को एक नया नजरिया दिया। विज्ञापन में दो महिलाओं के रिश्ते को दिखाया गया, जो देवरानीजेठानी या ननदभाभी नहीं, बल्कि एकदूसरे को सगी बहनों जैसा मानती हैं। यह संदेश देता है कि रक्षाबंधन केवल जन्म से जुड़े रिश्तों तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस रिश्ते का उत्सव है जिसमें अपनापन, सम्मान और भरोसा हो।

रक्षाबंधन

  • स्मीटेन लग्जरी चॉकलेट

इस ब्रांड ने पर एक ऐड दिखाई, जिसमें रिश्तों को अलग नजरिया से दिखाया गया। बहन राखी बांधते हुए अपने भाई को इसलिए थैंक्यू बोलती है कि उसने उसे अपने जैसा, अपने बराबर का ही समझा। यह समाज में समय के साथ आए बदलाव को दर्शाता है, जिसे सेलिब्रेट किया जाता है।

रक्षाबंधन

बदल रही है रक्षाबंधन की सोच

आज के समय में रक्षाबंधन का अर्थ केवल भाई ही बहन की रक्षा करेगा तक सीमित नहीं रह गया है। अब यह त्योहार एकदूसरे के सम्मान, सहयोग, बराबरी और इमोशनल साथ का प्रतीक बनता जा रहा है। यही वजह है कि कई विज्ञापन सामाजिक बदलाव और रिश्तों की नई परिभाषा बना रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply