IndiaUttar Pradesh

Ram Mandir donation: क्या बड़े चेहरों को बचाया जा रहा? अरविंद केजरीवाल ने चढ़ावा चोरी पर उठाया सवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्रीराम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी होने के मामले में हमला बोला है. उन्होंने अभी तक ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी हो गया. राम भक्तों में बहुत गुस्सा है और मन में कई सवाल हैं.

Ram Mandir donation: क्या बड़े चेहरों को बचाया जा रहा? अरविंद केजरीवाल ने चढ़ावा चोरी पर उठाया सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सरकार से पहला सवाल पूछ रहा हू कि पूरे के हाथ में है. सबसे ज्यादा आरोप चंपत राय पर ही लग रहे हैं. उन्हें अब तक हटाया क्यों नहीं गया? क्या इस बात का डर है कि अगर चंपत राय ने मुंह खोला, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे?

राम मंदिर में अरबों के चढ़ावे की चोरीकेजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राम मंदिर में अरबों रुपए के चढ़ावे की चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का तो कैश ही चोरी हो गया है. श्रद्धालु मंदिर जाते हैं और भगवान के सामने पैसे व हीरेजवाहरात चढ़ाते हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का कैश और कई सारे हीरेजवाहरात के बक्से चोरी हो गए हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मंदिर को एक ट्रस्ट चलाता है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बनाया गया था. इस ट्रस्ट में चंपत राय जनरल सेक्रेटरी हैं और वही सर्वेसर्वा हैं. पूरा मैनेजमेंट उन्हीं के हाथ में है और वही मंदिर चलाते हैं. सबसे ज्यादा आरोप उन्हीं के ऊपर लग रहे हैं. आखिर चंपत राय कौन हैं, कहां से आए हैं, वे न कोई संत हैं और न ही कोई महात्मा. बड़ेबड़े नाम लिए जा रहे हैं कि वे किसके आदमी हैं.

मंदिर का प्रबंधन अभी तक नहीं बदलाकेजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी चोरी की घटना होने के बावजूद अभी तक मंदिर का प्रबंधन उन्हीं के हाथ में है और उन्हें पद से हटाया नहीं गया है. मंदिर अभी भी वही चला रहे हैं. क्या उन्हें सारे सबूत खत्म करने और गवाहों को पलटने के लिए समय दिया जा रहा है? आखिर उन्हें कौन बचा रहा है, जनता यह सवाल जानना चाहती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply