India

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: PMO ने मांगा वित्तीय ब्योरा, ट्रस्ट ने SIT जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से भेजी गई शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से आयव्यय, दान, बैंक खातों और संपत्तियों का विवरण मांगा था। हालांकि ट्रस्ट ने चल रही एसआईटी जांच का हवाला देते हुए फिलहाल कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: PMO ने मांगा वित्तीय ब्योरा, ट्रस्ट ने SIT जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

बीजेपी नेता की शिकायत पर PMO ने लिया संज्ञान

मामला तब सामने आया जब अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर को मिले चंदे, दान और जमीन खरीद से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। डॉ. सिंह ने 9 जून और फिर 12 जून को पीएमओ को पत्र भेजकर ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड, दान राशि, बैंक खातों, भूमि खरीदबिक्री और संपत्ति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कराने की मांग की थी।

जिला प्रशासन ने ट्रस्ट से मांगी थी जानकारी

शिकायत मिलने के बाद पीएमओ ने मामले को अयोध्या जिला प्रशासन को भेज दिया। इसके बाद प्रशासन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संपर्क कर आवश्यक वित्तीय जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या प्रशासन की ओर से ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से इस संबंध में संपर्क किया गया था। हालांकि उन्होंने जवाब दिया कि मामले की जांच पहले से एसआईटी कर रही है और सभी जरूरी दस्तावेज जांच एजेंसी के पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में फिलहाल अलग से कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

किन जानकारियों की मांग की गई थी?

शिकायत में मंदिर ट्रस्ट से कई अहम जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की गई थी। इनमें समर्पण निधि अभियान के तहत जुटाई गई राशि, नकद और अन्य दान, सोनाचांदी व आभूषणों के रूप में प्राप्त योगदान, बैंक खातों का विवरण, वित्तीय लेनदेन, जमीन खरीदबिक्री, निर्माण कार्यों पर हुए खर्च और ऑडिट रिपोर्ट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

अब जमीन खरीद की भी जांच करेगी SIT

दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही एसआईटी ने अब मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई जमीन खरीद को भी अपनी जांच के दायरे में शामिल कर लिया है। वर्ष 2021 से अब तक हुए भूमि सौदों से जुड़े दस्तावेज, भुगतान रिकॉर्ड और राजस्व अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि जमीनों का मूल्यांकन किस आधार पर किया गया, भुगतान प्रक्रिया कैसे अपनाई गई और सभी सौदे निर्धारित नियमों के तहत हुए या नहीं। कुछ मामलों में बाजार मूल्य और खरीद मूल्य के बीच अंतर को लेकर भी जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:

आज SIT को दस्तावेज सौंपेंगे संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि उनके पास जमीन खरीद और चढ़ावा मामले से जुड़े दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा है कि वह गुरुवार को एसआईटी प्रमुख को दस्तावेज सौंपेंगे। संजय सिंह पहले भी ट्रस्ट पर जमीन खरीद में अनियमितताओं के आरोप लगा चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और एसआईटी विभिन्न दस्तावेजों व रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों और तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply