CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

महिला के साथ दुष्कर्म! खेत में ले जाकर हैवानियत की हदें पार, अंदरूनी अंगों में चोट आई; हालत नाजुक..​​​​

महिला के साथ दुष्कर्म! खेत में ले जाकर हैवानियत की हदें पार, अंदरूनी अंगों में चोट आई; हालत नाजुक

बैतूलः मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि व्यक्ति ने खेत में ले जाकर दरिंदगी की हदें पार की। महिला के अंदरूनी अंगों में चोटें आई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला भौरा चौकी क्षेत्र का है। जहां निवासी एक महिला ने 14 अगस्त को गांव की महिला समूह की सदस्यों के साथ थाना शाहपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि 08 अगस्त को गांव का ही व्यक्ति उसे रास्ते में खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना में महिला के अंदरूनी अंगों में चोट भी आई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर थाने में अपराध क्रमांक 391/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(3) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

महिला का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागने की फिराक में अपने निवास स्थान पर मौजूद आरोपी शंभू इवने (66), निवासी टेकरीपूरा धार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे और एसडीओपी शाहपुर सेफा हाशमी के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में निरीक्षक अरविंद कुमारे सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply