
Shukra Gochar and Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। राहु एक छाया ग्रह है, जो मुख्य रूप से आकस्मिक घटनाओं, भौतिक इच्छाओं और रहस्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र इस समय सिंह राशि में हैं और 1 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसी दिन राहु का नक्षत्र परिवर्तन होगा। राहु धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र 2 सितंबर तक कन्या राशि में रहेंगे और राहु का नक्षत्र गोचर 2027 में होगा। राहु के नक्षत्र परिवर्तन और शुक्र के राशि परिवर्तन एक ही दिन होने का प्रभाव कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्र धन-वैभव और सुख प्रदान करता है, जबकि राहु भ्रम पैदा करता है लेकिन लाभ भी देता है। राहु-शुक्र के एक ही दिन होने वाले परिवर्तन से चार राशियों को मुख्य रूप से लाभ मिलने के संकेत हैं। जानें इन राशियों के बारे में।
राहु-शुक्र का एक ही दिन गोचर: किन 4 राशियों को मिलेंगे अच्छे फल
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के शुक्र स्वामी हैं। सूर्य-राहु के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी वाणी मधुर रहेगी और व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। राहु के प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मेहनत का फल पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में धन खर्च कर सकते हैं लेकिन अनाप-शनाप खर्च से दूरी बनाकर रखें। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। भौतिक सुखों का बढ़-चढ़कर उपभोग करेंगे। इस समय आपको मनवांछित फलों की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में नई उड़ान मिल सकती है। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिवार से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। रिश्तों से भ्रम या गलतफहमी दूर होगी।
तुला राशि-
तुला राशि के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। व्यापार में बदलाव के बड़े संकेत हैं। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। सुख और वैभव की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का अवसर मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से भरा कोई फैसला नहीं लें। धन की स्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है। निवेश का लाभ मिलेगा। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। किसी रिश्तेदार या संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।



