CricketIndia

राशिद खान का महारिकॉर्ड; रैना को पीछे छोड़ डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने; गिल भी छूटे पीछे

Satya Report: आईपीएल 2026 के 37वें मैच में गुजरात के स्टार खिलाड़ी राशिद खान जैसे ही सीएसके के खिलाफ मैदान पर उतरे उन्होंने इतिहास रच दिया और आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राशिद खान ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया और शुभमन गिल को भी एक खास मामले में पीछे छोड़ने का कमाल किया।

राशिद खान का महारिकॉर्ड; रैना को पीछे छोड़ डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने; गिल भी छूटे पीछे
राशिद खान का महारिकॉर्ड; रैना को पीछे छोड़ डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने; गिल भी छूटे पीछे

राशिद खान ने तोड़ा रैना का रिकॉर्ड

इस मैच में गुजरात ने सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया, लेकिन राशिद खान का प्रदर्शन इस मैच में कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने एक ही ओवर में 21 रन दिए दिए जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें गेंदबाजी नहीं दी। ये मैच राशिद खान का आईपीएल में 144वां मैच था। साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से 27 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक कोई भी मैच मिस नहीं किया है। राशिद अब इस लीग में अपने डेब्यू के बाद से लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

राशिद खान ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 2008 में इस लीग में डेब्यू किया था और उसके बाद से लगातार 143 मैच खेले थे। रैना ने अपना पहला मैच साल 2016 में मिस किया था जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था और उस वक्त वो गुजरात लायंस की कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच नहीं खेला था। राशिद ने अब डेब्यू के बाद से लगातार 144 मैच खेल रैना को पीछे कर दिया और पहले नंबर पर आ गए।

IPL डेब्यू के बाद इस लीग में लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच साल टीम
राशिद खान 144 20172026* हैदराबाद, गुजरात
सुरेश रैना 143 200082016 सीएसके, गुजरात
यूसुफ पठान 95 20082014 राजस्थान, केकेआर
एस बद्रीनाथ 74 20082012 सीएसके
जितेश शर्मा 62 20222026* आरसीबी

राशिद ने गिल को छोड़ा पीछे

सीएसके के खिलाफ जीत के दौरान राशिद खान इस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कैप्ड प्लेयर भी बने। राशिद ने गुजरात की टीम बनने के बाद से अब तक सभी मैच इस टीम के लिए खेले हैं जिसकी संख्या 68 हैं। राशिद खान इस मामले में शुभमन गिल और राहुल तेवतिया से आगे हैं जिन्होंने इस टीम के लिए लगातार 6767 मैच खेल हैं। ये टीम अपने डेब्यू सीजन में ही यानी साल 2022 में चैंपियन भी नहीं थी।

गुजरात के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कैप्ड प्लेयर

राशिद खान 68 मैच
शुबमन गिल 67 मैच
राहुल तेवतिया 67 मैच
साई सुदर्शन 48 मैच
डेविड मिलर 41 मैच

RCB, मुंबई, पंजाब समेत सभी टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना, सहवागगावस्कर ने अंक देते हुए बताया

वीरेंद्र सहवाग और रोहन गावस्कर ने आईपीएल 2026 के 38 मैचों के बाद बताया कि किनकिन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना है। इन दोनों पूर्व क्रिकटर्स ने सभी टीमों को रेट भी किया और 10 में से इतनेइतने अंक दिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply