Satya Report: Redmi A7 4G Smartphone को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है, अगर आप भी 11 हजार रुपए तक के बजट में नया फोन तलाश रहे हैं तो ये फोन आपके बजट में फिट बैठेगा. ये फोन आपको बड़ी बैटरी, 2 टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर जैसी खूबियों के साथ आता है. आइए आपको इस डिवाइस की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Redmi A7 4G Price in India
इस रेडमी मोबाइल के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए तय की गई है. ये फोन ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में आप लोगों को मिलेगा. सेल की बात करें तो इस फोन की बिक्री कंपनी की साइट (मी डॉट कॉम) के अलावा फ्लिपकार्ट, अमेजन और शाओमी के रिटेल आउटलेट्स पर 23 अप्रैल से शुरू हो जाएगी. इस प्राइस रेंज में रेडमी ब्रैंड का ये फोन Tecno Spark 10, realme Narzo 80 Lite 4G और Ai+ Nova 2 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Redmi A7 4G Specifications
- डिस्प्ले: इस रेडमी स्मार्टफोन में 6.88 इंच एलसीडी पैनल दिया गया है, ये फोन आप लोगों को 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 240 टच सैंपलिंग रेट के साथ मिलेगा.
- प्रोसेसर: इस बजट फोन में यूनिसॉक टी7250 प्रोसेसर दिया गया है, ये फोन 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आपको मिलेगा, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है.
- ऑपरेटिंग सिस्टम: ये स्टैंडर्ड मॉडल Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर काम करता है, ये फोन 2 साल ओएस और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करेगा.
- कैमरा: इस बजट फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, रियर में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर मिलेगा.
- कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इस हैंडसेट में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- बैटरी: ये फोन 6300 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है, ये फोन 7.5 वॉट रिवर्स वायर्ड और 15 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
– .



