Satya Report: Xiaomi ने REDMI Pad 2 SE को पेश किया है, जो दो वर्जन में उपलब्ध होगा. इस टैब को वाई-फाई और Wi-Fi प्लस 4G ऑप्शन में पेश हुआ है. यह टैबलेट पतला और हल्का है, इसकी मोटाई 7.4mm है. इसका वजन लगभग 406 ग्राम है, जिससे इसे साथ ले जाना आसान है. टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश के साथ 9.7 इंच का 2K डिस्प्ले है. यह आउटडोर मोड के साथ 600 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है और लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन स्टैंडर्ड के लिए TÜV राइनलैंड से सर्टिफाइड है. यह रीडिंग मोड, टच-ऑन-वेट और फ्लिकर-फ्री डिमिंग भी देता है.

टैबलेट में 6nm स्नैपड्रैगन 6s 4G प्रोसेसर है जिसमें Adreno 610 GPU है, साथ में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. 7600mAh की बैटरी है जो USB Type-C के ज़रिए 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो क्वाड स्पीकर्स के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं, जबकि सेलुलर मॉडल में डुअल 4G SIM सपोर्ट और GPS भी है. ओएस की बात करें तो ये नया टैब Xiaomi के HyperOS 3 पर काम करता है.
REDMI Pad 2 SE Price
REDMI Pad 2 SE डार्क ग्रे और सिल्वर कलर में आता है, इसके 6GB रैम और 128GB (Wi-Fi मॉडल) की कीमत 1199 चीनी युआन (लगभग 16,445 रुपए) से शुरू होती है. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि ये टैब भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं. अगर ये टैब भारत में इस कीमत में लॉन्च हुआ तो शाओमी ब्रैंड का ये लेटेस्ट पैड इस प्राइस रेंज में लेनोवो और रियलमी जैसे ब्रैंड्स के टैबलेट को कांटे की टक्कर दे सकता है. .
–



