India

रेवंत रेड्डी बोले- 2034 तक CM रहूंगा, BRS का वार- ये फैसला जनता लेगी, वादे पूरे करिए

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर BRS नेता रावुला श्रीधर रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी दावा करते हैं कि वे 2034 तक अपने पद पर बने रहेंगे. लेकिन लोकतंत्र में लोग ही अपने नेता का चुनाव करते हैं. 2026 और 2034 के बीच चुनाव होंगे, जिसमें नागरिक सुशासन के लिए वोट देंगे. उन्होंने कहा कि सिर्फ घोषणाएं करने से काम नहीं चलता. 2023 में किसानों, युवाओं और अन्य लोगों से किए गए उनके कई वादे पहले ही पूरे नहीं हो पाए हैं. घोषणाएं करने के बजाय, मुख्यमंत्री को शासन और वादे पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए.

रेवंत रेड्डी बोले- 2034 तक CM रहूंगा, BRS का वार- ये फैसला जनता लेगी, वादे पूरे करिए
रेवंत रेड्डी बोले- 2034 तक CM रहूंगा, BRS का वार- ये फैसला जनता लेगी, वादे पूरे करिए

दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार कहा था कि वो 2034 तक राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर नेतृत्व करते रहेंगे. इसके बाद उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई बड़ी भूमिका निभाने की योजना है.

#WATCH | Hyderabad, Telangana: On Telangana CM Revanth Reddys statement, BRS leader Ravula Sridhar Reddy says, “… Chief Minister Revanth Reddy claims he will remain in office till 2034. But in a democracy, it is the people who decide their leader. Between 2026 and 2034 there pic.twitter.com/6UR7qbm5Zc

— ANI May 16, 2026

‘राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में करेंगे मदद’

हैदराबाद में एक मीडिया कॉन्क्लेव में सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी 2034 तक तेलंगाना में सत्ता में बनी रहे. उन्होंने कहा कि इसके बाद उनका राष्ट्रीय स्तर पर जाने का इरादा है, लेकिन ऐसा वह तभी करेंगे जब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में मदद कर देंगे. उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति गहरा सम्मान जाहिर किया.

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का इस देश पर अटूट विश्वास है. सीएम ने कहा कि मैं अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करूंगा. TDP में अपने एक दशक लंबे कार्यकाल को याद करते हुए, रेवंत रेड्डी ने कहा कि एन. चंद्रबाबू नायडू आज भी उनका बहुत सम्मान करते हैं. ये एक ऐसी दुर्लभ बात है जो किसी ऐसे नेता को नसीब होती है जिसने पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी में कदम रखा हो. उन्होंने ये भी बताया कि TDP छोड़ने के अपने फैसले को सार्वजनिक करने से पहले, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से नायडू को इस बारे में बताया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply