
Satya Report:
इन दिनों अमेरिकन सिंगर रिहाना भारत आईं है। हालिए में ग्लोबल आइकन रिहाना अंबानी परिवार के घर पहुंचीं। जहां पर सिंगर का भव्य स्वागत किया गया है। रिहाना के साथ कुछ मेहमान अंबानी के घर लंच के लिए पहुंचे है। इस खास अवसर पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी ने रिहाना का वेलकम किया। यह मुलाकात बेहद ही खास रही है। तो चलिए आपको बातते है रिहाना का स्वागत कैसे किया गया है।
रिहाना का स्वागत बेटी और छोटी बहू ने किया
जब रिहाना मुकेश अंबानी के घर पहुंची, तो उनका स्वागत अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और छोटी बहू राधिका ने किया। दोनों रिहाना के देखकर काफी खुश और उत्सुक नजर आईं। मुकेश अंबानी परिवार के सभी सदस्यों ने रिहाना के साथ भगवान की आरती की। इस दौरान सिंगर भारतीय संस्कृति और सभ्यता से काफी प्रसन्न हुईं।
रिहाना ने फूलो की होली खेली
भगवान की आरती करने के बाद रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ, फूलों की होली खेली। इस पल का उन्होंने काफी आनंद लिया। ईशा अंबानी के साथ रिहाना ने जमकर होली खेली। इसके बाद ईशा ने रिहाना को एक कीमती तोहफा भी दिया। जिसे पाकर अमेरिकी सिंगर काफी खुश नजर आ रही हैं।
आखिर मुंबई क्यों आईं रिहाना?
दरअसल, रिहाना के ब्यूटी ब्रांड ने मुकेश अंबानी की कंपनी के साथ मिलकर भारत में कदम रखा है। इससे पहले भी रिहाना मुंबई में आ चुकी है, 2024 में सिंगर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में नजर आईं थी।



