Satya Report: RR vs DC Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद उनकी टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही जिसमें उनके दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज 12 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रनों की तेज साझेदारी करने के साथ मुकाबले में वापस लेकर आए। जुरेल इस मैच में 42 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे तो वहीं पराग के बल्ले से 90 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। पारी के अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे डोनेवन फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौके लगाने के साथ 47 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए राजस्थान के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने तीन जबकि काइल जेमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 11 विकेट हासिल किया।
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में अब तक कांटे का मुकाबला देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जहां 15 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी 15 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। जयपुर में दोनों टीमों ने एकदूसरे के खिलाफ कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 मैच जीते हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 2 मैचों को जीतने में कामयाब हो सकी है।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल , रियान पराग , डोनेवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल , पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल , आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
राजस्थान रॉयल्स एडम मिल्ने, दसुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे।
दिल्ली कैपिटल्स डेविड मिलर, विपराज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार।



