CricketIndia

वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करते ही 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल, जश्न के तरीके ने सभी को चौंकाया

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच में सभी की नजरें 15 साल के युवा बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर थी, लेकिन वह सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन पारी के दूसरे ओवर में सूर्यवंशी को काइल जेमिसन ने अपनी एक शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया जिसमें उन्होंने विकेट हासिल करने के बाद जिस तरह से जश्न मनाया उसने जरूर सभी को चौंका दिया।

वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करते ही 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल, जश्न के तरीके ने सभी को चौंकाया
वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करते ही 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल, जश्न के तरीके ने सभी को चौंकाया

जेमिसन का रिएक्शन देख वैभव भी रह गए हैरान

राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद सभी को वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी और साथ ही उनके और मिचेल स्टार्क के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार भी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए 6 फुट 8 इंच लंबे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन के इस ओवर की चौथी गेंद वैभव सूर्यवंशी ने खेली जिसमें उन्होंने उसको लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और चौका लगाने के साथ अपना खाता भी खोला। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर वैभव ने पिच में थोड़ा पीछे जाकर उसे खेलने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद अंदर की तरफ आई और वैभव के पीछे के पैर से टकराकर विकेट पर जा लगी।

वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करते ही काइल जेमिसन ने गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने वैभव के सामने आकर जोर से ताली बजाई। काइल जेमिसन के इस रिएक्शन को देख थोड़ी देर के लिए वैभव सूर्यवंशी भी हैरान रह गए और फिर 2 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वैभव के पास अब अगले मैच में इतिहास रचने का मौका

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका था, जिसे करने के लिए उन्हें सिर्फ एक छक्का लगाना था लेकिन वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके। वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपने टी20 करियर में कुल 99 छक्के लगा चुके हैं और सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अभी तक वैभव ने अपने टी20 करियर में 513 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 99 छक्के लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अभी वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी कायरन पोलार्ड के नाम है जिन्होंने 843 गेंदों में ये कारनामा किया था। ऐसे में अब वैभव के पास अगले मैच में इतिहास रचने का मौका रहेगा जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अगला मुकाबला 9 मई को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply