Punjab

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार…फतेहगढ़ साहिब बस दुर्घटना में पंजाब सरकार का ऐलान

Satya Report: फतेहगढ़ बस दुर्घटना के मृतकों और घायलों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुआवजे का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आर्थिक मदद की घोषणा की है. सरकार के वादे के अनुसार सभी मृतकों के परिवारों को प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये, जबकि दुर्घटना में घायल हुए 34 लोगों को प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार…फतेहगढ़ साहिब बस दुर्घटना में पंजाब सरकार का ऐलान
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार…फतेहगढ़ साहिब बस दुर्घटना में पंजाब सरकार का ऐलान

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह के फतेहगढ़ साहिब में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पलट गई थी. इस हादसे में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और करीब 34 तीर्थयात्री घायल हो गए. जानकारी के अनुसार बस में 35 से 40 लोग सवार थे. यह हादसा रात 9:30 से 10 बजे के बीच हुआ. .

हम पीड़ित परिवारों के साथ-मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना के पास स्थित मेन माजरी गांव में हुई दुखद बस दुर्घटना से मैं बेहद व्यथित हूं. इस कठिन समय में हम पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह से सहानुभूति व्यक्त करते हैं.

जनता संग कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी सरकार

उन्होंने आगे कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले 9 मृतकों के परिवारों या वारिसों को प्रति मृतक 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दे दी गई है. वहीं, दुर्घटना में घायल हुए 34 लोगों को प्रति घायल 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.

मुख्यमंत्री मान ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार हमेशा अपनी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply