India

​रूमाली रोटी बनेगी इतनी नरम, मुट्ठी में समा जाएगी…आटा गूंथते वक्त करें ये काम

कागज जैसी पतली और रूई जैसी नरम रुमाली रोटी लोगों को काफी पसंद होती है. खासकर नॉनवेज के साथ लोग इसे काफी खाना पसंद करते हैं. लोग शादियों और रेस्टोरेंट में जाकर तक रुमाली रोटी खाते हैं, लेकिन घर पर भी इसे बनाना बहुत मुश्किल नहीं है. दरअसल लोगों को दिक्कत आती है कि या तो उनसे रूमाली रोटी मुलायम नहीं बनती है या फिर बेलते वक्त चिपक जाती है और इसी वजह से फटने लगती है. इस आर्टिकल में जानिए आटा गूंथने से लेकर रोटी सेकने तक कौन से आसान स्टेप्स फॉलो करें कि रुमाली रोटी बिल्कुल नरम बने.

​रूमाली रोटी बनेगी इतनी नरम, मुट्ठी में समा जाएगी…आटा गूंथते वक्त करें ये काम

रुमाली रोटी बनानी है तो आपको बहुत ही बेसिक और छोटीछोटी बातें ध्यान में रखनी होती हैं, जैसे आटा गूंथते वक्त उसका टेक्सचर कैसा रखें. आटे में ऐसा क्या मिलाएं जो रोटी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी नरम बने. चलिए जान लेते हैं. डिटेल में.

रुमाली रोटी का आटा

रोटी तभी मुलायम बनती है जब उसका आटा सही से गूंथा गया हो. खासतौर पर आपको आटे में मिलाई जाने वाली चीजों का अनुपात पता होना चाहिए. जब आप सिर्फ मैदा से रोटी बनाते हैं तो ठंडी होने के बाद ये सख्त होने लगती है, इसलिए इसमें थोड़ा सा आटा भी मिलाएं, अगर आपको रुमाली रोटी बनानी है तो इस तरह से रेशियों ले सकते हैं. 1.5 कप मैदा में आधा कप आटा, 1 छोटा चम्मच चीनी, चुटकी भर नमक चाहे तो 1 चम्मच तेल भी मिला सकते हैं.

दूध से गूंथें आटा

रुमाली रोटी मुलायम बने, इसके लिए आप आटे को गूंथते वक्त दूध का इस्तेमाल करें. आटे की बताई गई मात्रा के मुताबिक आप, इसमें 1 कप हल्का गर्म दूध डालें. अगर आपको जरूरत पड़े तो साथ में थोड़ा सा गुनगुना पानी हाथों में लगाकर आटे को सॉफ्ट गूंथ लें.

आटे को रेस्ट करने छोड़ दें

रुमाली रोटी को मुलायम बनाने का ये सबसे जरूरी स्टेप है कि आप गूंथने के बाद आटे को रेस्ट करने के लिए छोड़ दें. अगर आपको रुमाली रोटी बनानी है तो कम से कम डेढ़ से दो घंटे पहले ही आटा गूंथकर अच्छी तरह ढककर रख दें. रोटी बनाने के लिए छोटीछोटी लोइयां बनाएं और इसे भी 15 मिनट के लिए ढककर रखें.

रोटी सेकने का तरीका

जब आप आटा लगाने के सारे स्टेप पूरे कर लें तो सारी लोइयों को सूखा आटा लगाकर एकएक करके पतला बेलते जाएं और कड़ाही को उल्टी तरफ से गर्म करके उसपर रोटियां सेकें. बीचबीच में आप कड़ाही पर नमक मिले पानी के छींटे मारते जाएं और कपड़े की मदद से रोटी को सेंक लें. ये भी ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा नहीं सेंकना होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply