CricketIndia

रयान रिकेल्टन ने जड़ा 44 गेंद पर शतक, सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए शतक जड़ा। क्विंटन डिकॉक के चोटिल होने के कारण रिकेल्टन को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में मौका मिला। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कम गेंद पर शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था।

रयान रिकेल्टन ने जड़ा 44 गेंद पर शतक, सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
रयान रिकेल्टन ने जड़ा 44 गेंद पर शतक, सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 45 गेंद पर शतक जड़ा था। तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इसी सीजन 45 गेंद पर शतक जड़ा था। कैमरन ग्रीन ने सनराइजर्स के खिलाफ 2023 में 47 और सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंद पर शतक जड़ा था। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रियान रिकेल्टन शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले तिलक और क्विंटन डिकॉक ने शतक जड़े थे।

रिकेल्टन का आईपीएल में पहला शतक

रिकेल्टन ने अपनी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए। आईपीएल में उनका पहला शतक है। टी20 में यह उनकी कुल चौथा शतक भी है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के सीजन के पहले मैच में 43 गेंदों में 81 रन बनाया था, लेकिन रिकेल्टन अपनी अगली चार पारियों में से तीन में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। । इसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले दो मैचों के लिए ड्रॉप कर दिया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply