Satya Report: Nautapa 2026: नौतपा गर्मियों के मौसम के दौरान आने वाले उन नौ दिनों को कहा जाता है जब सूर्य ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र में संचार करते हैं। नौतपा के नौ दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ जाता है। साल 2026 में मई के माह में नौतपा की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि नौतपा कब से कब तक रहेगा और इस दौरान आपको क्या करना चाहिए।

नौतपा की शुरुआत कब से होगी?
नौतपा की शुरुआत मई 25 तारीख से होगी वहीं नौतपा 2 जून को समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर नौतपा के दौरान ज्यादा गर्मी पड़ती है तो फिर बरसात में बारिश के अधिक होने की भी संभावना रहती है। नौतपा को वर्षा ऋतु की शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है।
नौतपा के दौरान क्या करना चाहिए?
नौतपा का धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। नौतपा के दौरान सूर्य देव का प्रकोप बढ़ जाता है इसलिए इस दौरान जल, सत्तू, पंखे, फल, बेल का शरबद, दही आदि का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। नौतपा के दौरान अगर आप सूर्य देव को जल का अर्घ्य देते हैं तो सूर्य देव का आशीर्वाद आप पर बरसता है। इसके साथ ही नौतपा के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जप और जरूरतमंदों की सहायता करना भी शुभ होता है।
नौतपा के दौरान गर्मी अधिक रहती है इसलिए आपको भी इस दौरान तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। इस दौरान चंद्रासन, शीतली प्राणायाम और बालासन करने से आपके शरीर को शीतलता मिलती है और आप पर गर्मी का प्रकोप नहीं होता।



